Rajasthan News सीकर भू-जलस्तर बढ़ाने के लिए युवा लगा रहे रिचार्ज प्लांट जीलो क्षेत्र के हैंडपंप तक पहुंचेगा बारिश का पानी

रिपोर्टर कपिल देव शर्मा सीकर राजस्थान
मावण्डा ग्राम जीलो क्षेत्र में युवाओं मे गिरते भूमि जलस्तर को बचाने के लिए देसी जुगाड़ किया है। बालाजी युवा मण्डल जीलो की तरफ से किए जा रहे भूमि जल रिचार्ज प्लांट के लिए क्षेत्र में सूखे हैंड पंपों व बोरिंगों की ग्राम पंचायत व अन्य से एनओसी लेकर प्लास्टिक के पाइप में छेदकर बोर में डालकर उसके चारों ओर कंक्रीट डालने के बाद सीमेंट से कुआं बनाया जा रहा है, जिसमें दूर से वर्षा जल आने के लिए नाली या पाइप डाला जा रहा है। इससे वर्षा के दिनों में पानी पाइप के जरिए बनाए गए कुएं में आएगा और फिर कंक्रीटों में फिल्टर होकर धीरे धीरे प्लास्टिक के पाईप के जरिए सीधा जमीन में जाएगा युवा मण्डल के महेन्द्र सैनी

ने बताया कि वर्षा ऋतु में लाखों लीटर पानी व्यर्थ बह जाता है। सैनी के अनुसार एक प्लांट पर सवा लाख रूपए के करीब खर्च होते है, जिसमें से तीस फीसदी हिस्सा जमना लाल कनी राम बजाज ट्रस्ट देता ह बाकि वे ग्रामीणों व अन्य से लेकर इस कार्य को अंजाम दे रहे हैं। बालाजी युवा मण्डल के सदस्यों ने बताया कि अभी तक कुल चार बड़े प्लांट अब तक बनाए गए हैं जो तीन जीलो में और एक ग्राम श्यामपुरा क्षेत्र में है। ग्राम जीलो सरपंच शान्ति देवी ने बताया कि युवा पीढ़ी इसी तरह कार्य करती रही तो अरावली पर्वतीय क्षेत्र में बसे उनके गांव में पेयजल समस्या नही रहेगी।


Subscribe to my channel