राजस्थान

*श्रद्धेय श्री वाजपेई जी की जन्म जयंती के अवसर पर नगर डेहरी में भाजपा के नए कार्यालय का उद्घाटन*

श्रद्धेय श्री वाजपेई जी की जन्म जयंती के अवसर पर नगर डेहरी में भाजपा के नए कार्यालय का उद्घाटन……

फीता काटकर शुभारंभ किया गया

रोहतास जिला के डेहरी विधानसभा अंतर्गत नगर डेहरी स्थित नील कोठी में भाजपा के नए कार्यालय में नगर अध्यक्ष अशोक सोनी की अध्यक्षता में श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेई जी की 101 वीं जन्म जयंती हर्षोल्लासित वातावरण में उनके तैल चित्र पर पुष्प की मालार्पण के साथ भावभीनी

   सभी आए हुए पदाधिकारी

श्रद्धांजलि अर्पित एवं चरणों में सादर नमन कर मनाई गई! इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे प्रदेश से चलकर आए व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राजू गुप्ता जी, जिला प्रवक्ता प्रोफेसर कन्हैया सिंह जी, डेहरी विधानसभा प्रभारी डॉ नवीन नटराजन जी सभी आए मुख्य अतिथि ने श्री वाजपेई जी के चरणों में सादर नमन कर उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह एक राजनेता के साथ-साथ साहित्य के भी प्रखर वक्त थे उन्होंने सत्ता में रहकर अनेकों प्रेरणादायक कार्य किए हैं साथ ही विपक्ष की भूमिका में रहकर भी हमेशा देश को सर्वोपरी माना चाहे परमाणु प्रशिक्षण की बात हो या कारगिल के युद्ध में पाकिस्तान को अवधे मुंह गिरने की काबिलियत रखने वाले ऐसे महान शख्स के जन्म जयंती पर सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाने यह हम सबों के लिए गर्व की बात है साथी ही इस शुभ घड़ी पर डेहरी नीलकोठी में भाजपा कार्यालय का भी उद्घाटन किया गया जिसकी नियुक्ति पत्र श्री राजू गुप्ता जी के द्वारा अनमोल पांडे जी को इस कार्यालय के प्रभारी सह प्रवक्ता के रूप में नियुक्त किया गया और साथ ही श्री राजू गुप्ता ने अनमोल पांडे को आशीर्वाद रूपी उज्जवल भविष्य की कामना की इस मौके पर उपस्थित रहे व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राजू गुप्ता, जिला प्रवक्ता प्रो कन्हैया सिंह, डेहरी विधानसभा के संयोजक डॉ नवीन नटराजन, प्रदेश युवा मोर्चा सह संयोजक अमित पटेल डेहरी नगर अध्यक्ष उत्तरी एवं दक्षिणी अशोक सोनी एवं रवि शंकर राय ,डेहरी ग्रामीण उत्तरी अध्यक्ष उदय कुशवाहा, उपाध्यक्ष भोला लाल दास सुनील पाठक अरुण कुमार पप्पू मोहन राय,मंत्री विजय पासवान,गंगा पासवान,बसंत लाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष डेहरी नगर दक्षिणी करण सिंह,उपाध्यक्ष सैयद नफीस करीम युवा मोर्चा जिला मंत्री राजा ठाकुर (पप्पू कुमार),बूथ अध्यक्ष राकेश पासवान,अर्चना गुप्ता, समाजसेवी पंकज गुप्ता, बूथ अध्यक्ष सोनू कसेरा, बसंत जी, नगर प्रवक्ता अब्दुल कलाम आजाद, भाजपा कार्यालय प्रभारी सह प्रवक्ता अनमोल पांडे आदि सम्मानित कार्यकर्ताओं के साथ अन्य गणमन लोग उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button