Madhya Pradesh News खेड़ा खजुरिया, सड़क पुलिया खुद बयां कर रही ठेकेदार की लापरवाही।
हां आइए हम ऐसे ठेकेदार के कारनामे दिखाते हैं, जिनके कारनामे खुद ,उनकी लापरवाही को बयां कर रहे हैं।

रिपोर्टर डॉ रघुवीर सिंह राजपूत उज्जैन मध्य प्रदेश
उज्जैन जिले के महिदपुर तहसील में खेड़ा खजुरिया से सिमरोल, डूंगर खेड़ी तरफ जाने वाले रोड की पुलिया का काम अभी भी पूरा नहीं हुआ। जिसकी वजह से 20 से 25 गांव के लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। यहां के लोग बताते हैं। कि इस पुलिया के काम को चलते चलते लगभग 4 से 5 ,माह हो चुके हैं। यह काम अभी तक पूरा नहीं हुआ है। इसकी वजह से आने जाने वाले लोगों को बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। अभी तो बारिश कम हुई है , बारिश अगर अधिक होगी, तो आने जाने का रास्ता बिल्कुल बंद हो जाएगा ।
क्योंकि यह रास्ता नाले में से होकर गुजरता है। और इस नाले में पानी भर जाएगा ,अगर ऐसा हुआ । तो खेड़ा खजुरिया से इस रोड पर आने जाने वाले का आना जाना ही मुश्किल हो जाएगा। इसी रास्ते से स्कूल आने वाले विद्यार्थी स्कूल तक नहीं जा पायेगे। और अगर कोई बीमार होगा तो उसका इलाज भी मुश्किल होगा। क्योंकि उसके लिए यही रास्ता एक बाधा बन के खड़ा होगी। आखिर अब यह देखना है कि यह मनमौजी ठेकेदार इस पुलिया का काम कब पूरा करेगा। पुलिया के यहां डाली हुई काली मिट्टी भी कहीं ना कहीं भ्रष्टाचार को उजागर कर रही हैं। अब देखना यह है कि इस पुलिया का सही तरीके से पूरा काम कब हो और समस्या से जनता को कब छुटकारा मिले।


Subscribe to my channel