IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : आवारा कुत्तों के झुंड से टकराई बाइक, पति-पत्नी घायल

रिपोर्टर अंकित कुमार रामपुर, यू.पी.

मिलक। मिलक कोतवाली क्षेत्र के लाडपुर के पास अचानक सड़क पर आवारा कुत्तों का झुंड आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर कुत्तों से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार रामसेवक पुत्र रत्नलाल अपनी पत्नी सोमवती के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर मोहम्मद नानकार कैमरी से भौनकपुर स्थित अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे। जैसे ही वे लाड़पुर के पास पहुंचे, अचानक सड़क पर आवारा कुत्तों का झुंड आ गया। कुत्तों को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हो गई और कुत्तों से टकरा गई। टक्कर के बाद रामसेवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनकी पत्नी सोमवती भी घायल हो गईं।

हादसे के बाद मौके पर पहुंचे राहगीरों ने घायलों को तत्काल मिलक के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रामसेवक की गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में आवारा कुत्तों की समस्या को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़कों पर झुंड बनाकर घूमने वाले आवारा कुत्तों के कारण वाहन चालकों के लिए हादसे का खतरा लगातार बना हुआ है। लोगों ने संबंधित अधिकारियों से आवारा कुत्तों की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button