Jharkhand News : टंडवा में कोयला चोरों का आतंक, आम्रपाली परियोजना से धड़ल्ले से जारी अवैध कारोबार
जंगलों में स्टॉक कर रातों-रात हो रही खपत, करोड़ों का साम्राज्य खड़ा करने का आरोप

रिपोर्टर महेंद्र कुमार यादव चतरा झारखंड
चतरा। टंडवा आम्रपाली कोल परियोजना से कोयले की अवैध निकासी का खेल बेखौफ जारी है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार रात होते ही सक्रिय होने वाले कथित कोयला माफिया द्वारा मुख्य गेट और रामकृपाल कंस्ट्रक्शन कंपनी के गेट से हाइवा से कोयला खाली कराकर जंगलों में स्टॉक किया जाता है, फिर ट्रकों के जरिए हंटरगंज और आसपास के इलाकों में खपाया जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि इस काले कारोबार से जुड़े लोगों ने कम समय में करोड़ों की अवैध संपत्ति खड़ी कर ली है। इस मामले में मंगलदेव उर्फ मनोज, अरुण व अन्य लोगों के नाम सामने आ रहे हैं।

कोयला चोरों के बढ़ते दुस्साहस से आम जनता में खौफ का माहौल है, लोग इन्हें क्षेत्र में बड़ी चुनौती के रूप में देखने लगे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था की नाक के नीचे यह अवैध कारोबार चल रहा है, लेकिन अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। सूत्रों का दावा है कि जल्द ही इस नेटवर्क पर सीबीआई और ईडी जैसी केंद्रीय जांच एजेंसियों का शिकंजा कस सकता है। फिलहाल पूरे क्षेत्र में इस अवैध कोयला कारोबार को लेकर चर्चा तेज है और लोग केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि कोयले की यह अवैध कारोबार आम्रपाली के पीओ की मिलीभगत से बेखौफ जारी है।

Subscribe to my channel