Uttar Pradesh News : वाराणसी श्रेया हत्याकांड में बड़ा एक्शन: नीतू कादयान के कुशल नेतृत्व में आरोपी पुनीत मिश्रा पुलिस मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली
ब्यूरो चीफ निखिलेश कुमार मिश्रा वाराणसी उत्तर प्रदेश
वाराणसी। श्रेया उपाध्याय हत्याकांड में वाराणसी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। डीसीपी गोमती/डीसीपी क्राइम नीतू कादयान के कुशल नेतृत्व और अपराधियों के प्रति सख्त रवैये के चलते राजातालाब पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के दौरान हत्याकांड के आरोपी पुनीत मिश्रा निवासी मऊ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। मुठभेड़ में घायल पुनीत मिश्रा के कब्जे से 315 बोर का असलहा, जिंदा कारतूस और खोखे बरामद किए गए हैं। कार्रवाई के दौरान स्प्लेंडर बाइक सवार एक अन्य अपराधी पुलिस टीम को चकमा देकर फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

22 लाख रुपये का था सौदा! पुलिस जांच में सामने आया है कि एमएससी छात्रा श्रेया उपाध्याय की हत्या में पुनीत मिश्रा ने विवेक चौबे के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। बताया जा रहा है कि हत्या में मदद करने के एवज में विवेक चौबे ने पुनीत मिश्रा को 22 लाख रुपये देने का वादा किया था। पुलिस अब फरार आरोपी विवेक चौबे की तलाश में कई स्थानों पर छापेमारी कर रही है। साथ ही हत्याकांड में शामिल अन्य लोगों की भूमिका और वारदात के पीछे हुए आर्थिक लेन-देन की भी गहन जांच की जा रही है। नीतू कादयान की सख्ती का असर: श्रेया हत्याकांड के बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबाव बनाया और सघन अभियान चलाया। इसी क्रम में राजातालाब में हुई मुठभेड़ में मुख्य आरोपी तक पुलिस पहुंचने में सफल रही। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर पूरे हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।


Subscribe to my channel