राजस्थानराज्य

Madhya Pradesh News पन्ना पुलिस द्वारा ए.टी.एम. बूथ में चोरी के उद्देश्य से की गई तोड़फोड़ सहित जिले के अलग-अलग थानों में दर्ज चोरी के कुल 15 प्रकरणों में शामिल 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

रिपोर्टर सत्यव्रत भुर्जी पन्ना मध्य प्रदेश

आरोपियों के कब्जे से चोरी किये गये सोने चाँदी के जेवरात कीमती करीब 03 लाख 35 हजार, चोरी के पैसो और जेवरातो से खरीदी गई आई-10 कार कीमती करीब 2 लाख 50 हजार रूपये, 02 मोबाइल कीमती करीब 20 हजार रुपये, लोहे का 01 सब्बल,01 रॉड कुल मशरूका कीमती करीब 6 लाख 5 हजार रूपये का जप्त

घटना का संक्षिप्त विवरण –  केनरा बैंक के बैंक मैनेजर श्री अनुज जैन द्वारा थाना कोतवाली पन्ना में रिपोर्ट की गई  की रात 02.00 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा ए.टी.एम. बूथ में घुसकर ए टी एम के अंदर जाकर ए टी एम के फ्रन्ट गेट को सब्बल से टेड़ा कर ए टी एम में तोडफोड कर चोरी करने का प्रयास किया गया है । बैंक मैनेजर की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली पन्ना में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध चोरी के उद्देश्य से ए.टी.एम. मे तोड़फोड एवं चोरी का प्रयास करने का अप.क्र. 475/23 कायम किया जाकर विवेचना में लिया गया ।
पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही – थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अरूण कुमार सोनी द्वारा उक्त प्रकरण की जानकारी पुलिस अधीक्षक पन्ना श्री धर्मराज मीना को दी गई । पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा उक्त वारदात को गंभीरता से लिया गया । मामले में पुलिस अधीक्षक पन्ना के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती आरती सिंह के कुशल मार्गदर्शन और थाना प्रभारी कोतवाली पन्ना निरीक्षक अरूण कुमार सोनी एवं थाना प्रभारी अमानगंज निरीक्षक अरविन्द कुजूर के नेतृत्व में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया । पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा मामले के खुलासा एवं अज्ञात आरोपी की तलाश पतारसी हेतु पुलिस सायबर सेल टीम पन्ना को गठित टीम की सहायतार्थ जानकारी एकत्रित करने हेतु आदेशित किया गया । मामले में गठित पुलिस टीमो द्वारा पुलिस अधीक्षक पन्ना के निर्देशानुसार मामले के आरोपी की तलाश पतारसी हेतु केनरा बैंक ए.टी.एम. एवं कस्बा में लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के माध्यम से घटना दिनांक के सी.सी.टी.व्ही. फुटेज चेक किये गये जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति घटना कारित करते हुये बैंक के सी.सी.टी.व्ही. कैमरे में दिखा । साथ ही कस्बा में लगे सी.सी.टी.व्ही. में उक्त संदिग्ध व्यक्ति को एक कार से घटना कारित करने एवं घटना के बाद वहाँ से भागते हुये देखा गया । सी.सी.टी.व्ही. फुटेज में दिख रहे हुलिया के संदिग्ध व्यक्ति एवं घटना में प्रयुक्त कार के आधार पर मामले के आरोपी की तलाश पुलिस टीम द्वारा संभावित स्थानों पर किये जाने के प्रयास किये गये । आज दिनांक 06/07/23 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि उक्त संदिग्ध व्यक्ति अपने एक अन्य साथी के साथ छतरपुर बायपास तिराहा पन्ना में कार लिये खड़ा है । पुलिस सायबर सेल टीम पन्ना से मिली जानकारी एवं मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा छतरपुर बायपास तिराहा पन्ना पहुँचकर देखा गया तो सी. सी. टी. व्ही. फुटेज में दिख रहा व्यक्ति सी.सी.टी.व्ही. फुटेज में दिख रही कार लिये अपने एक अन्य साथी के साथ बाते करते हुये दिखा । पुलिस टीम को देखकर उक्त संदिग्ध व्यक्ति तुरंत कार में बैठने का प्रयास करने लगा । पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर उक्त व्यक्ति को उसके साथी सहित पकड़कर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया । पूँछताछ पर उक्त दोनो व्यक्तियों द्वारा अपने अपने नाम पता बताये गये । साथ ही घटना के संबंध में कड़ाई से पूँछे जाने पर दोनो लोगो ने साथ में मिलकर ए.टी.एम. की घटना कारित किया जाना स्वीकार किया । उक्त संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा बताया गया कि घटना दिनांक को हम दोनो लोग इसी कार से घटना कारित करने के उद्देश्य से लोहे की एक सब्बल लेकर आये थे । घटना के समय एक व्यक्ति कार में बैठा रहा एवं दूसरा व्यक्ति ए.टी.एम. बूथ में घुसकर चोरी करने का प्रयास करने लगा तभी ए.टी.एम. बूथ में तोड़फोड़ की वजह से सायरन बजने लगा तो हम लोग वहाँ से भाग गये । पुलिस द्वारा उक्त दोनो आरोपियों से पन्ना जिले के अन्य थानो में दर्ज चोरी के प्रकरणों के संबंध में पूँछताछ की गई तो आरोपियों द्वारा बताया गया कि हम दोनो ने मिलकर इन्द्रपुरी कॉलोनी में एक घर का ताला तोड़कर घर से एक स्पेलण्डर मोटरसाइकिल एवं एक सीलिंग फैन चोरी कर लाये थे । मोटरसाइकिल पकड़े जाने के डर से हमने मोटर साइकिल छिपा दी थी । उक्त मोटर साइकिल को पुलिस द्वारा पूर्व में लावारिस हालत में जप्त किया जा चुका है । पुलिस टीम द्वारा और विस्तार से पूँछताछ किये जाने पर सी.सी.टी.व्ही . कैमरे में दिख रहे संदिग्ध व्यक्ति द्वारा उक्त दोनो प्रकरणों में अपने साथी के साथ मिलकर घटना कारित करना स्वीकारते हुये जिले के अन्य थानो में दर्ज प्रकरणों में अकेले ही चोरी की वारदातो को अंजाम देना स्वीकार किया गया । उक्त आरोपी द्वारा थाना कोतवाली पन्ना में दर्ज अप.क्र. 3/23, 410/23, 305/23, थाना अमानगंज के अप.क्र. 172/23, 166/23, थाना सिमरिया के अप.क्र. 253/23, 22/23, थाना गुनौर के अप.क्र. 52/23,171/23, 200/23, 207/23, 208/23, 211/23, 221/23 में चोरी किये जाने की बात स्वीकार की गई । उक्त आरोपी के बताये अनुसार आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया मशरूका सोने के जेवरात वजनी करीब 30 ग्राम कीमती करीब 01 लाख 95 हजार रूपये चाँदी के जेवरात वजनी करीब 2 किलो कीमती करीब 01 लाख 40 हजार रूपये एवं चोरी किये गये जेवरातों को बेचकर मिले रूपयों और चोरी किये गये रुपयो से खरीदी गई आई-10 कार कीमती करीब 2 लाख 50 हजार रूपये, आरोपियों द्वारा उपयोग किये गये 02 मोबाइल कीमती करीब 20 हजार रूपये , घटना में प्रयुक्त 01 लोहे का सब्बल एवं 01 लोहे का रॉड कुल मशरूका कीमती करीब 06 लाख 05 हजार रूपये का जप्त किया जाकर दोनो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है । आरोपी द्वारा कोतवाली पन्ना एवं सिमरिया थाना क्षेत्र से चोरी की गई मोटरसाइकिलों को पकड़े जाने के डर से छिपा दिया गया था जिन्हे पुलिस द्वारा पूर्व में लावारिस हालत में जप्त किया गया है । आरोपियों को माननीय न्यायालय पन्ना में पेश किया जा रहा है ।
गिरफ्तार आरोपी- 02 आरोपी गिरफ्तार ।
तरीका-ए-वारदात – उक्त आरोपी अपनी कार में सब्बल लेकर रात के समय सूने घरो की तलाश करके सूने घरो में लगे तालो को सब्बल की मदद से तोड़कर चोरी करते थे ।
सराहनीय योगदान – उक्त संपूर्ण कार्यवाही में गठित पुलिस टीमो में शामिल थाना प्रभारी कोतवाली पन्ना निरीक्षक अरूण कुमार सोनी, थाना प्रभारी अमानगंज निरीक्षक अरविन्द कुजूर, उनि सरिता तिवारी, सुयश पाण्डेय, अनफासुल हसन, मनोरमा मौर्य, मेघा मिश्रा, सउनि रामकृष्ण पाण्डेय, मानसिंह, श्रीलाल राजपूत, प्रकाश मण्डल, बृजकिशोर शुक्ला, पुलिस सायबर सेल टीम पन्ना से प्र.आर. नीरज रैकवार, राहुल सिंह बघेल, आर. आशीष अवस्थी, धर्मेन्द्र सिंह राजावत, राहुल पाण्डेय एवं टीम में शामिल प्र.आर. सतेन्द्र बागरी, रामपाल बागरी, लक्ष्मी यादव, अरूण अहिरवार, मनीष विश्वकर्मा, शिवम शर्मा, सुरेश पाण्डेय आर. हेमन्त कौरव, सत्यनारायण, बेटालाल का सराहनीय योगदान रहा है । पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा उक्त पुलिस टीम को 5 हजार रूपये के नगद इनाम से पुरुस्कृत किये जाने की घोषणा की गई है ।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button