Bhopalधर्म

तीन जुलाई से होंगे निःशुल्क तुलसी के पौधे वितरण धार्मिक दृष्टिकोण से शुभ माना जाता है तुलसी पौधा

रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्यप्रदेश

संत नगर . बजरंग सेना समिति के अध्यक्ष कमलेश देवानी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दिनांक 3 जुलाई से 31 दिसंबर तक निःशुल्क तुलसी माता के पौधे वितरण किए जाएगे। जिस किसी भी सेवक को तुलसी माता का पौधा चाहिए वो हमारे नीचे दिये गये मोबाइल नम्बरो पर सम्पर्क कर प्राप्त कर सकता है। समिति अध्यक्ष देवानी ने बताया कि यह सेवा केवल संत हिरदाराम नगर तक ही रहेगी। समिति अध्यक्ष देवानी ने बताया कि तुलसी माता का पौधा हर घर में होना चाहिए जिस घर में तुलसी माता का पौधा रहता है उस घर में मां लक्ष्मी का वास रहता है। तुलसी माता का पौधा रखने से किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आती है। किसी भी प्रकार के रोग घर में प्रवेश नहीं करते है। कोई भी बांधा आने से पहले ही टल जाती है। तुलसी माता को जल देने से घर स्वर्ग बना रहता है। सम्पर्क सूत्र पण्डित राज कुमार गर्ग 9893134754,74708822287,7000196687,7974667309,7000587600,9301389059

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button