शिक्षकों की लंबित समस्याओं एवं मांगों के निराकरण हेतु संयुक्त संचालक (शिक्षा) से फेडरेशन की सौजन्य भेंट

छत्तीसगढ़ समग्र शिक्षक फेडरेशन ने बस्तर संभाग के शिक्षकों की विभिन्न लंबित समस्याओं एवं मांगों के शीघ्र निराकरण की मांग को लेकर आज संयुक्त संचालक (शिक्षा) एच. आर. सोम से सौजन भेंट कर शिक्षकों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर त्वरित कार्रवाई करने का आग्रह किया गया। जिसमे मर्ज की गई शालाओं के लिए शाला अनुदान राशि जारी करने अथवा विद्यालय संचालन हेतु आवश्यक वित्तीय व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। बताया गया कि अनुदान के अभाव में प्राथमिक शालाओं के प्रधान पाठकों एवं शिक्षकों को अपने निजी संसाधनों से विद्यालयीय आवश्यकताओं का व्यय वहन करना पड़ रहा है, जिससे संचालन में कठिनाइयाँ उत्पन्न हो रही हैं।

इसके अलावा 01 अप्रैल 2025 की स्थिति में सहायक शिक्षकों की संभाग स्तरीय अंतिम वरिष्ठता सूची का शीघ्र प्रकाशन करने की मांग की गई, ताकि लंबे समय से लंबित शिक्षक पदोन्नति प्रक्रिया को गति मिल सके साथ ही VSK App की तकनीकी समस्याओं तथा बस्तर के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क बाधाओं का उल्लेख करते हुए इन समस्याओं के समाधान तक शिक्षकों का वेतन आहरण प्रभावित नहीं करने का आग्रह भी किया गया।प्रतिनिधिमंडल ने बस्तर संभाग में विषयवार शिक्षकों के रिक्त पदों की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग करते हुए कहा कि इससे पदस्थापना एवं पदोन्नति संबंधी प्रक्रियाओं में पारदर्शिता आएगी। संयुक्त संचालक शिक्षा एच. आर. सोम ने प्रतिनिधिमंडल को स्पष्ट किया है कि सभी समस्याओं को जल्द निराकरण करने तथा पदोन्नति के पदों को भी सार्वजनिक करने की बात कहीं जिस पर प्रतिनिधि मंडल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। आज के भेंट कार्यक्रम में समग्र शिक्षक फेडरेशन के जिला अध्यक्ष देवराज खूंटे, जिला सचिव गणेश्वर नायक, जिला कोषाध्यक्ष एस एस जॉन एवं अन्य साथी उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel