कृषि विश्वविद्यालय में ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत जनपद के किसानों ने लिया प्रशिक्षणà
कृषि विश्वविद्यालय में ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत जनपद के किसानों ने लिया प्रशिक्षण

गोण्डा । भारत सरकार द्वारा जून माह में संचालित ‘खेत बचाओ अभियान’ के अंतर्गत आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुमारगंज (अयोध्या) में आयोजित कार्यक्रम में जनपद गोंडा के कृषकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती की तकनीकों की जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि अधिकारियों, कृषि वैज्ञानिकों एवं किसानों को संबोधित करते हुए जैविक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने किसानों से पर्यावरण संरक्षण के साथ टिकाऊ कृषि पद्धतियों को अपनाने पर बल दिया।
इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र, मनकापुर तथा समग्र जàलवायु फल एवं औषधि शोध संस्थान, रायपुर (वजीरगंज) द्वारा उन्नत कृषि तकनीकों पर आधारित स्टॉल लगाए गए, जहां किसानों को खेती से जुड़ी नवीन तकनीकों एवं वैज्ञानिक जानकारी से अवगत कराया गया।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख, विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, कृषि निदेशक पंकज त्रिपाठी, अटारी के निदेशक डॉ. राघवेंद्र प्रताप सिंह, निदेशक प्रसार डॉ. राम बटुक सिंह सहित अनेक कृषि वैज्ञानिक एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
कृषि विज्ञान केंद्र, मनकापुर से डॉ. एस.के. वर्मा, डॉ. राम लखन सिंह, डॉ. डी.के. श्रीवास्तव, डॉ. ज्ञानदीपr गुप्ता, उत्कर्ष विजय सिंह एवं विक्रम सिंह यादव ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
उप कृषि निदेशक संतोष कुमार द्विवेदी के मार्गदर्शन में कृषि विभाग नवाबगंज के वीरेंद्र कुमार यादव (बीटीएम) के नेतृत्व में राम बहादुर सिंह, ओम प्रकाश पांडे, विक्रम यादव, सुरेंद्र प्रताप सिंह, शीला देवी, कुसुम लता, सुमित्रा सहित बड़ी संख्या में कृषकों एवं कृषक महिलाओं ने कार्यक्रम में भाग लेकर उन्नत खेती की तकनीकी जानकारी प्राप्त की।


Subscribe to my channel