मध्यप्रदेशराज्यसहायता

Madhya Pradesh News दमोह वन परिक्षेत्र तारादेही एवं पुलिस थाना तारादेही की पर्यवारण संरक्षण एवं यातायात जागरूकता बाइक रैली

रिपोर्टर संतोष दमोह मध्यप्रदेश

तारादेही – 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर वन परिक्षेत्र तारादेही एवं पुलिस थाना तारादेही ने जनजागरूकता रैली निकालकर आम जनों से वन व वन्यप्राणियों की रक्षा व हेलमेट लगाने की अपील की। वन परिक्षेत्र अधिकारी श्रेयांश जैन एवं श्री थाना प्रभारी श्याम बेन ने हेलमेट पहनकर दुपहिया वाहन चलाते हुए रैली का नेतृत्व किया रैली ग्राम तारादेही बस स्टैंड शुरू हुई यह तारादेही, समनापुर, दरौली, वादीपुरा, धनगौर होते हुए तहसील तेंदूखेड़ा पहुँची । ग्राम तारादेही रैली में शामिल बच्चों ने वन्य प्राणियों के मुखौटे लगा रखे थे। उन्होंने पंपलेट के माध्यम से वन्य प्राणियों को बचाने आमजन से सहयोग की अपील भी की।

आम जनों से वन व वन्यप्राणियों की रक्षा एवं सड़क सुरक्षा के प्रति ग्राम, तहसील की समस्त जनता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित इस हेलमेट जनजागरूकता रैली में दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक सभी के दुआरा हेलमेट पहन कर रैली निकाली गई। वन विभाग एवं पुलिस द्वारा चार पहिया वाहन में लाउड स्पीकर बांधकर रास्ते के गांव-गांव में जाकर लोगों को जागरूक कर जंगल में आग नहीं लगाने पेड़ नही काटने एवं हेलमेट लगाने का संदेश दिया , जिसे सुनने सभी ग्रामो मैं लोगो को काफी भीड़ एकत्रित हुई लोगो ने भी वन एवं पुलिस विभाग दुआरा चलाई गई मुहिम का प्रशंसा की एवं सहयोग करने का संकल्प ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button