राजस्थान
Rajasthan News झालावाड़ कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में गुरुवार को गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया।

रिपोर्टर मांगीलाल व्यास उन्हेल झालावाड़ राजस्थान
कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में गुरुवार को गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मोहन जैन थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच प्रतिनिधि भगवान सिंह ने की। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि थानाधिकारी मोहन लाल बैरवा, पूर्व उपप्रधान शंकर सिंह बना, उपसरपंच रानी बाई, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि विजय सिंह, पारस जैन एवं ग्राम पंचायत के सभी वार्ड पंच थे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा ध्वज फहराया गया। इसके बाद स्कूल के छात्र -छात्राओं ने सांस्कृतिक रंगारंग प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले ग्रुप को अतिथियों द्वारा पुरुस्कृत किया गया।


Subscribe to my channel