IC News and Media House Private Limited


मध्यप्रदेश

मूंग तुलाई मे सर्वेयर ने मांगी 5000 हजार की रिश्वत… किसान ने कलेक्टर से की शिकायत, जाॅच कर की जाएगी कार्यवाही.

रिपोर्टर अजय कुमार राव भेरुंदा जिला सीहोर मध्यप्रदेश

भैरूंदा क्षेत्र में समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी का कार्य प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। जिसमें सर्वेयर द्वारा किसान से मूंग फसल पास करने के एवज में पांच हजार रुपए की मांग की गई। जिसको लेकर किसान द्वारा कलेक्टर को शिकायत की गई।
गौरतलब है कि नगर क्षेत्र के ग्राम तिलाडिया निवासी जितेंद्र सेन द्वारा गुरुवार 29 जून को अपना मूंग की फसल शिवानी वेयर हाउस पर तुलाने गया था। जहां मौजूद सर्वेयर पवन यादव ने मूंग में मिट्टी की मात्रा बताकर उसे रिजेक्ट कर दिया। किसान का कहना है कि केंद्र पर ज्यादा खराब मूंग को सर्वेयर ने पास कर रहा था। किसान द्वारा पूछने पर वेयर हाउस के मैनेजर पवन विश्वकर्मा ने बताया कि सर्वेयर से सेटिंग कर लो सब मूंग तुल जाएगा। सर्वेयर से जब किसान से बात की तो उन्होंने 5000 की मांग की, तो वेयर हाउस के मैनेजर ने कहा की 1000 रुपए वेयर हाउस शिवानी पेट्रोल पंप के बारकोड पर डाल दो। किसान के द्वारा 1000 देने के बाद मूंग की ट्राली पास कर दी गई। वहीं किसान का कहना है जब अपनी ट्राली को खाली करने के लिए शिवानी वेयर हाउस के अंदर पहुंचा तो देखा कि वेयर हाउस मालिक द्वारा हम्मालो से केंद्र पर
पड़े हजारों क्विवंल मूंग में गेहूं की चूरी मिलाकर पाला किया जा रहा था। जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। सूत्रों की माने तो वेयर हाउस संचालक एक व्यापारी है जो नीलम में लिए हुए गेहूं की चुरी को मूंग में मिलाकर मोटी रकम कमाने की जुगत में है, अब शिकायत के बाद जिला प्रशासन इस पर क्या कार्रवाई करता है यह देखने वाली बात होगी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button