
रिपोर्टर सतीश नारनौल हरियाण
इंडियन नेशनल लोकदल के प्रदेश उपाध्यक्ष राव होशयार सिंह ने कहा है की फसल बीमा योजना किसानो के साथ धोखा कर रही है। उन्होंने कहा की सरसो व गेहूँ की फसल को भारी नुकशान हुआ था, लेकिन बीमा कंपनी ने बीमा के पैसे तो काट लिए, लेकिन नुकशान का मुआवजा नहीं दिया। जिससे किसानो में भारी रोष है। * राव होशयार सिंह अपने जन सम्पर्क अभियान के दौरान नांगल चौधरी हलके के गांव बदोपुर में कहा की गठ्बंदधन की सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा की हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा ग्रुप सी की भर्ती एक बार फिर से रद्द करदी गयी है और नयी-नयी स्कीम लाकर भर्ती को टरका रही है। जिससे युवाओ का भविष्य खराब हो रहा है। उन्होंने मांग की कि सभी सी ई टी पास युवाओं को भर्ती का मौका दिया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रॉपर्टी आई डी में खामियों के कारण जनता परेशान हो रही है और तहसील में टोकन कटने के बाद भी रजिस्ट्री नहीं हो रही है।

Subscribe to my channel