IC News and Media House Private Limited


Bhopalस्वास्थ्य

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा एनीमिया मुक्त भारत अभियान की कार्यशाला आयोजित

रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्यप्रदेश

भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा आयोजित एनीमिया मुक्त भारत अभियान की राष्ट्रीय कार्यशाला में मध्यप्रदेश को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दो अलग-अलग श्रेणियों में राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया। एनीमिया मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत सभी छह लक्षित लाभार्थी समूहों में आयरन फोलिक एसिड अनुपूरण के प्रभावी क्रियान्वयन एवं उपलब्धि के लिए मध्यप्रदेश ने राष्ट्रीय स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त किया। यह उपलब्धि प्रदेश में सभी लक्षित आयु एवं लाभार्थी समूहों तक IFA अनुपूरण की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए किए जा रहे सतत प्रयासों को दर्शाती है। राष्ट्रीय कार्यशाला के दौरान एनीमिया की रोकथाम, IFA अनुपूरण तथा जन-जागरूकता से संबंधित राज्य द्वारा प्रदर्शित इंफोर्मेशन, एजूकेशन एंड कम्युनिकेशन सामग्री को “बेस्ट IEC डिस्प्ले” के रूप में सम्मानित किया गया। राज्य द्वारा प्रस्तुत IEC सामग्री में प्रभावी संचार, नवाचार तथा एनीमिया नियंत्रण से संबंधित संदेशों को समुदाय तक सरल एवं प्रभावशाली ढंग से पहुंचाने के प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया।मध्यप्रदेश को प्राप्त ये दोनों राष्ट्रीय सम्मान प्रदेश में एनीमिया नियंत्रण, सभी छह लाभार्थी समूहों में IFA अनुपूरण के प्रभावी क्रियान्वयन, व्यवहार परिवर्तन संचार एवं जन-जागरूकता के लिए किए जा रहे समन्वित प्रयासों की महत्वपूर्ण उपलब्धि हैं। यह सफलता स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, मैदानी स्वास्थ्य अमले एवं कार्यक्रम से जुड़े सभी सहयोगियों के निरंतर प्रयासों और प्रतिबद्धता का परिणाम है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button