IC News and Media House Private Limited


राजनीतिराज्यहरियाणा

Haryana News एडवोकेट राकेश सैनी बने ओबीसी मोर्चा के उपाध्यक्ष

  रिपोर्टर सतीश नारनौल हरियाण

नारनौल   भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में आज पार्टी जिला अध्यक्ष दयाराम यादव व ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष अरुण मंढाना ने एडवोकेट राकेश सैनी को भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा का उपाध्यक्ष नियुक्त किया । इस अवसर पर उन्हें नई नियुक्ति के लिए बधाई देते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि ओबीसी मोर्चा को पूरे जिले में विस्तार करने का कार्य आपके कंधों पर हैं।उन्होंने कहा कि मंडल स्तर पर ओबीसी मोर्चा का विस्तार करें व नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने का काम करें। उन्होंने कहा कि इससे पार्टी को और मजबूती मिलेगी। इस मौके पर नवनियुक्त ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष एडवोकेट राकेश सैनी ने जिला अध्यक्ष व पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है, उसको वे पूरी मेहनत व निष्ठा के साथ निभाएगे और पार्टी को मजबूत बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button