IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttrakhand News : दरगाह क्षेत्र में भिखारियों पर सख्ती, जायरीनों से बदसलूकी की शिकायतों पर प्रशासन अलर्ट

रिपोर्टर फरहान हरिद्वार उत्तराखंड

पिरान कलियर। दरगाह साबिर पाक क्षेत्र में आने वाले जायरीनों से भिक्षा मांगने और भिक्षा न देने पर कथित रूप से बदसलूकी किए जाने की शिकायतों के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। दरगाह प्रशासन को लगातार ऐसी सूचनाएं मिल रही थीं कि कुछ भिखारी दरगाह परिसर के अंदर जायरीनों को परेशान कर रहे हैं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नायब तहसीलदार यूसुफ अली ने बुधवार को दरगाह क्षेत्र का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए दरगाह कर्मचारियों और पीआरडी जवानों को स्पष्ट निर्देश दिए कि दरगाह के अंदर किसी भी भिखारी को भिक्षा मांगने की अनुमति न दी जाए। नायब तहसीलदार ने कहा कि दूर-दराज से आने वाले जायरीन यहां श्रद्धा के साथ पहुंचते हैं। ऐसे में उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी या असुविधा नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने कर्मचारियों को निर्देशित किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नजर रखी जाए और शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाए। प्रशासन की इस सख्ती से उम्मीद है कि दरगाह परिसर में जायरीनों को बेहतर और सुरक्षित माहौल मिल सकेगा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button