IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News : रक्षक ही बने भक्षक: 108 एंबुलेंस ने गायों को कुचला, दो की मौत, दो घायल मसेरन की गौशाला में घायल गायों को मिला आश्रय।

जिला संवाददाता संतोष सिंह चौहान भिंड मध्य प्रदेश

लहार थाना अंतर्गत ग्राम मसेरन मोड़ पर वीती रात्र,108 एंबुलेंस चालक द्वारा सड़क पर बैठी गायों के ऊपर वाहन चढ़ा देने का मामला सामने आया है। घटना में पांच गायें चपेट में आ गईं, जिनमें एक गाय की मौके पर ही मौत हो गई। एक घायल गाय खेतों की ओर भाग गई, जबकि मरणासन्न हालत में सड़क किनारे पड़ी दो घायल गायों को मसान बाबा गौशाला, ग्राम मसेरन के संचालक बबलू पांडे ने आश्रय दिया।बबलू पांडे ने निजी स्तर पर घायल गायों का उपचार भी कराया। आरोप है कि घायल गायों को समय पर शासकीय पशु चिकित्सक का उपचार नहीं मिल सका। घायल गाय करीब दो घंटे तक सड़क किनारे तड़पती रही। गौरक्षकों ने डॉ. मनोज शर्मा को लगातार फोन किया। मौके पर पहुंचे पुलिस स्टाफ ने भी उपचार के लिए संपर्क किया, लेकिन आरोप है कि डॉक्टर घटनास्थल पर उपचार के लिए नहीं पहुंचे।


समय पर उपचार न मिलने से एक और घायल गाय की मौत हो गई। हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 108 एंबुलेंस वाहन को जब्त कर लिया था, जबकि चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। मामले में पुलिस की विवेचना जारी है, लेकिन अभी तक आगे की कार्रवाई स्पष्ट नहीं हो सकी मौके पर पहुंचे गौरक्षा संगठन प्रमुख संतोष सिंह चौहान ने वरिष्ठ अधिकारियों से उक्त मामले में गायों की हत्या करने वाले एंबुलेंस चालक पर एफआईआर दर्ज कर लापरवाह रवैया बरतने वाले डॉक्टर मनोज शर्मा पर कार्रवाई की मांग की है

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button