IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttrakhand News : मेले में सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट- चप्पे-चप्पे पर रहेगी नजर-चार जोन-13 सेक्टर में बांटा मेला क्षेत्र-जायरीनों की सुरक्षा को पुलिस तैयार-उर्स में खलल डालने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई.

रिपोर्टर फरहान हरिद्वार उत्तराखंड

पिरान कलियर। दरगाह साबिर पाक के 758वें सालाना उर्स/मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कमर कस ली है। बुधवार को कलियर स्थित हज हाउस में एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को ब्रीफ करते हुए जायरीनों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उर्स/मेले के दौरान लाखों जायरीनों की संभावित भीड़ को देखते हुए मेला क्षेत्र को चार जोन और 13 सेक्टरों में बांटकर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारियां तय की गई हैं। एसपी देहात ने कहा कि भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिसकर्मी विशेष सतर्कता बरतें और संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखें। उन्होंने उठाईगीरों, जेबकतरों, झपट्टामारों और चोरों के साथ ही अराजकतत्वों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि महिला जायरीनों के साथ छेड़छाड़ या अभद्रता करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान जायरीनों के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार करें और जरूरत पड़ने पर उनकी मदद करें।

उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी स्थान पर अनावश्यक भीड़ एकत्र न होने दी जाए और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिसकर्मी लगातार सक्रिय रहें।ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ ने भी अधिकारियों और कर्मचारियों को उर्स की व्यवस्थाओं को लेकर पूरी गंभीरता से ड्यूटी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उर्स के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।बैठक में तहसीलदार एवं दरगाह प्रबंधक विकास अवस्थी, सीओ रुड़की ओशिन जोशी, सीओ भगवानपुर सुमित पांडे,सीओ अभिनय चौधरी, कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी,कोतवाल प्रदीप बिष्ट, एसएसआई राजेश बिष्ट, इमलीखेड़ा चौकी प्रभारी शहजाद अली,सुपरवाइजर इंतखाब, लेखाकार सद्दाम सहित पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button