IC News and Media House Private Limited


राज्यहरियाणा

Haryana News भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रधान दयाराम यादव ने अपने कार्यालय में सोशल मीडिया से किया जनसंवाद

  रिपोर्टर सतीश नारनौल हरियाण

नारनौल   भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रधान दयाराम यादव ने पार्टी के महाजनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा कार्यालय में आज सोशल मीडिया की मीटिंग बुलाई। इस अवसर पर सोशल मीडिया के प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट एवं जिला भाजपा के प्रवक्ता विकास अग्रवाल भी मौजूद थे। जिला प्रधान ने इस अवसर पर कहा आज का समय सोशल मीडिया का युग है। लोग मीडिया पर जो समाचार अगले दिन पढ़ते हैं उसे उन्हें सोशल मीडिया पर पहले दिन ही उसकी जानकारी मिल जाती है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया किसी भी पार्टी या व्यक्ति द्वारा अपने विचारों को दूसरों तक पहुंचाने के लिए सबसे अच्छा माध्यम है। इस अवसर पर उन्होंने पार्टी के महाजनसंपर्क अभियान के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि जून का पूरा महीना केंद्र में भारतीय जनता पार्टी एवं नरेंद्र मोदी की सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर पार्टी के कार्यक्रमों से सराबोर रहा। जिनमें बुद्धिजीवियों की गोष्ठी, टिफिन पर चर्चा, मंडल प्रमुखों की मीटिंग, मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम, जिले में सभी विधानसभा क्षेत्रों में विकास तीर्थ यात्रा निकालना, प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में एक बड़ी रैली करना कचरा जिसमें सरकार की उपलब्धियों का वर्णन करना ऐसी अनेकों कार्यक्रम इस महीने में किए गए। ज़िला प्रधान ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विदेशों में भारत का गौरव बढ़ा है। आज मोदी जी की एक ग्लोबल लीडर के रूप में पूरे विश्व में पहचान बनी है। विश्व की महाशक्तियां और बड़े-बड़े विकसित देश आज मोदी के साथ मिलकर उनके नेतृत्व में काम करने को उत्सुक है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सामरिक दृष्टि से मजबूत हुआ है। आज हम किसी से भी आंख से आंख मिलाकर बात कर सकते हैं। इसी प्रकार भारत जो विश्व में दसवें स्थान पर था, आज विश्व की पांचवी आर्थिक शक्ति बन चुका है और आने वाले एक-दो साल में ही भारत विश्व में तीसरे नंबर की आर्थिक महाशक्ति होगा।जिला प्रधान दयाराम यादव ने बताया कि इसी प्रकार हरियाणा के अंदर परिवार पहचान पत्र के माध्यम से आम लोगों को सरकार की सभी सुविधाएं ऑटोमेटिक ही मिल जाती है। आज चाहे फिल्में नेशनल हाईवे व सड़कों का जाल हो‌, चाहे जिला महेंद्रगढ़ में मेडिकल कॉलेज, लॉजिस्टिक हब, खुड़ाना में आईएमटी, घोसी पर्वत पर रोपवे का काम, माजरा में एम्स का निर्माण ऐसी अनेकों अनेक विकास कार्य भारतीय जनता पार्टी की सरकार जिले में इसके साथ लगते हैं गांव में कराएं है।
उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि 2024 के लोकसभा चुनावों में केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में 350 सीटों के साथ अभूतपूर्व बहुमत लेकर फिर से केंद्र में सरकार बनाएगी। इसी प्रकार 2024 में होने वाले प्रदेश के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में फिर से बनेगी। ऐसा वे भारतीय जनता पार्टी का नारा सबका साथ- सबका विकास जो पूरे प्रदेश में और हमारे जिले में हुआ है उस पर दावे के साथ कह सकते हैं।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button