राजस्थान

Rajasthan News झालावाड़ राष्ट्रीय लोक अदालत: प्री-काउंसलिंग का हुआ आयोजन

रिपोर्टर मीना देवी, अकलेरा झालावाड़ राजस्थान।

अकलेरा 22 जनवरी 2023। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में आगामी 11 फरवरी को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के क्रम में तालुका विधिक सेवा समिति अकलेरा अध्यक्ष एडीजे अश्विनी शर्मा के मार्गदर्शन में रविवार को न्यायालय परिसर तालुका क्षेत्र अकलेरा में प्री-काउंसलिंग शिविरों का आयोजन किया गया। वरिष्ठ सहायक विनोद कुमार गौड़ ने बताया कि प्री-काउंसलिंग के दौरान न्यायालयों में लम्बित एवं अन्य विभिन्न विभागों के राजीनामा योग्य प्रकरणों में पक्षकारान के मध्य समझाईश और राजीनामे के प्रयास हेतु कांउसलिंग आयोजित हुई।

प्री-काउंसलिंग के दौरान तहसीलदार भेरूलाल मीणा, प्रो-बोनो रूप में प्री-काउंसलर रतनलाल मीणा, चिकित्सा अधिकारी डाॅ प्रणव प्रसाद, प्रहलाद कुमार, बनवारी पारेता, हंसराम, पवन कुमार, सहायक क्षेत्रीय अधिकारी सुरेश चंद्र, बैंक आॅफ बडौदा ऋण प्रंबंधक रामस्वरूप लोधा, कृषि विभाग से संदीप कुमार सेन, निहारिका मीना अकलेरा मुख्यालय पर तथा पंचायती राज विभाग से ईश्वरचंद यादव, किशोर कुमावत, कौशलसिंह, लक्ष्मीनारायण पारेता, कृषि विभाग से प्रेमचंद मेघवाल तथा चिकित्सा विभाग से नादिर अली, प्रेमसिंह तंवर मनोहरथाना मुख्यालय पर उपस्थित रहे। तालुका कार्मिक गृहरक्षक मुबारिक अली, कम्प्यूटर संचालक पे्रमसिंह, कलि. अन्तरसिंह ने सहयोग प्रदान किया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button