खेलमध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News भोपाल 28 जनवरी तक मनाया जाएगा राज्य स्तरीय आनंद उत्सव

समिति करेगी कार्यक्रम की विस्तृत रूप रेखा तैयार

✍️रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन राजधानी भोपाल, मध्यप्रदेश

कलेक्टर अविनाश लवानिया ने बताया कि भोपाल जिले में आनंद उत्सव 28 जनवरी तक मनाया जा रहा है । उन्होंने कहा कि आनंद उत्सव 2023 का आयोजन तीन चरणों में किया जाना है। प्रथम चरण में ग्राम पंचायत एवं नगरीय निकाय स्तर पर, द्वितीय चरण में विकासखंड स्तर और तृतीय चरण में जिला स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है । कलेक्टर लवानिया ने बताया कि इन कार्यक्रमों में स्थानीय खेलों की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। साथ ही आनंद उत्सव के आयोजन के दौरान खेलों इंडिया यूथ गेम्स के तहत सिटी एक्टीवेशन भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में आनंद उत्सव मनाने के लिए समिति का गठन किया गया जिसमें विस्तृत रूप रेखा तैयार की गई।

कलेक्टर लवानिया ने कहा कि विकासखंड, नगरीय निकाय, स्तरीय आयोजन तथा जिला स्तर पर आयोजन विभागीय खेल परिसर स्टेडियम में आयोजित किए जाए। आनंद उत्सव में खेलों का शुभारंभ खेलों इंडिया के एंथम हुक स्टेप्स से हो यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त खेलों इंडिया यूथ गेम्स की टॉर्च रिले का आयोजन भी किया जा रहा है जिसका शुभांरभ भोपाल से किया गया, जो प्रदेश के सभी जिलों में पहुँचेंगी।

कलेक्टर लवानिया ने कहा कि आनंद उत्सव आयोजन में समाज के सभी वर्गों महिलाएं, पुरूष सभी आयु वर्ग नागरिक दिव्यांग शामिल हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि खेल स्वस्थ एवं ऊर्जावान रहने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने अपील की है कि अधिक से अधिक युवा एवं अन्य आयु के वर्ग को खेलों से जोड़ने के लिए प्रेरित किया जाए।
कलेक्टर लवानिया ने बताया कि आनंद उत्सव में खेल गतिविधियों का प्रभावी प्रचार प्रसार करने के जिले की प्रत्येक विकासखंड को 5 हजार रूपए तथा जिला स्तरीय आयोजन के लिए 10 हजार रूपए की राशि आवंटित की गई है। साथ ही जिले के सोशल मीडिया प्लेट फार्म का भी उपयोग किया जाएगा उल्लेखनीय है कि खेलों इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन 30 जनवरी से 11 फरवरी तक भोपाल में आयोजित किया जाएगा।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button