ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : चरथावल के बिरालसी गांव में दो सगे भाइयों के विवाद में वृद्ध की मौत, पुलिस जांच में जुटी

रिपोर्टर एजाज नबी जैदी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर। दिनांक 23/24 जुलाई 2026 की रात्रि थाना चरथावल क्षेत्र के ग्राम बिरालसी में एक वृद्ध व्यक्ति की मृत्यु की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। सूचना पीआरवी के माध्यम से प्राप्त होने के बाद थाना चरथावल पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मृतक कबाड़ी पुत्र बदर (उम्र लगभग 70 वर्ष) और उसके सगे भाई रामू पुत्र बदर (उम्र लगभग 50 वर्ष) के बीच शराब के नशे में किसी बात को लेकर विवाद और धक्का-मुक्की हुई। इसी दौरान कबाड़ी के गिर जाने से उसकी मृत्यु हो गई।

पुलिस ने मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में सभी तथ्यों की गहनता से जांच की जा रही है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्राधिकारी सदर श्री राजू कुमार साव ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। प्रथम दृष्टया दोनों सगे भाइयों के बीच हुए विवाद के दौरान गिरने से वृद्ध की मृत्यु होना सामने आया है। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button