Jharkhand News : गिद्धौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 709 ग्राम अवैध अफीम के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार
चतरा- ईटखोरी मार्ग पर बाइक से अफीम ले जा रहे थे तस्कर, सिमरिया एसडीपीओ ने दी जानकारी

रिपोर्टर महेंद्र कुमार यादव चतरा झारखंड
चतरा। चतरा पुलिस को नशे के कारोबार पर बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर गिद्धौर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर 709 ग्राम अवैध अफीम के साथ 2 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार तस्करों में दयानंद कुमार, उम्र 19 वर्ष, पिता अरुण दांगी और रामप्रवेश कुमार उम्र 22 वर्ष, पिता उपेन्द्र दांगी दोनों चतरा सदर थाना क्षेत्र के उंटा गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने गिरफ्तार तस्करों के पास से प्लास्टिक में रखे अर्ध ठोस अफीम जैसा पदार्थ- 709 ग्राम, रियल मी कंपनी के 2 स्मार्ट फोन और लाल- काला रंग की एसपी साइन मोटरसाइकिल बरामद किया है। सिमरिया एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाऊसाहेब ने 24 जुलाई 2026 को प्रेसवार्ता कर बताया कि पुलिस अधीक्षक चतरा को सूचना मिली थी कि गिद्धौर थाना क्षेत्र अंतर्गत ईटखोरी- चतरा मुख्य सड़क पर बेल गाछ होते हुए एक एसपी साइन मोटरसाइकिल से दो व्यक्ति अवैध अफीम की बिक्री के लिए चौपारण की ओर जा रहे हैं। सूचना पर मेरे नेतृत्व में गिद्धौर बीडीओ राहुल देव एवं थाना प्रभारी के साथ छापेमारी दल का गठन किया गया। छापेमारी दल ने गिद्धौर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेल गाछ के पास चतरा- ईटखोरी मुख्य मार्ग पर बाइक सवार दो युवकों को रोका। तलाशी में उनके पास से अवैध अफीम बरामद हुई। एसडीपीओ ने बताया कि इस संबंध में गिद्धौर थाना में धारा 17(बी)/18(सी)/22(बी)/27(ए)/28/29 एनडीपीएस एक्ट दर्ज किया गया है। दोनों अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। मामले में आगे की अनुसंधान और छापेमारी जारी है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि ये अफीम कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। छापेमारी टीम में सिमरिया एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाऊसाहेब, गिद्धौर बीडीओ राहुल देव, पु०अ०नि० थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री और गिद्धार थाना के सशस्त्र बल शमिल थे।



Subscribe to my channel