डीआरएम अखिलेश मिश्र ने धनबाद–बन्धुआ रेलखंड का किया निरीक्षण, संरक्षा व विकास कार्यों की समीक्षा
पारसनाथ, हजारीबाग रोड व गझंडी स्टेशन का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

धनबाद, 24 जुलाई: मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अखिलेश मिश्र ने शुक्रवार को धनबाद–बन्धुआ रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण कर रेल संरक्षा, सुरक्षा एवं विकास कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रेलखंड में सिग्नलिंग व्यवस्था, पुल-पुलियों, टनल तथा अन्य संरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया।
इस दौरान डीआरएम ने निमियाघाट और पारसनाथ स्टेशन के बीच स्थित लिमिटेड हाइट सबवे (एलएचएस) का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इसके बाद उन्होंने पारसनाथ एवं हजारीबाग रोड स्टेशनों का दौरा कर स्टेशन परिसर, फुट ओवर ब्रिज तथा प्रगति पर चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के क्रम में गझंडी स्टेशन के पैनल रूम, रिले रूम एवं अन्य महत्वपूर्ण तकनीकी व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया गया। डीआरएम ने संरक्षा मानकों के अनुपालन की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान मंडल के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।


Subscribe to my channel