राजनीतिराजस्थान

Rajasthan News कांग्रेस सरकार के कुशासन, भ्रष्टाचार और बढ़ते अपराधों के ख़िलाफ होगा 20 जून को जन आक्रोश सभा का आयोजन

विधायक रामलाल शर्मा ने किया कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क, मेरा बूथ-मेरा सम्मान कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं का भाजपा किट देकर किया सम्मान

रिपोर्टर संदीप कुमावत चौमू जयपुर राजस्थान

चौमूँ। मेरा बूथ-मेरा सम्मान” कार्यक्रम के तहत विधायक रामलाल शर्मा ने ग्राम पंचायत मलिकपुर, सान्दरसर और हस्तेडा सहित कुल 18 बूथों पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। ग्रामवासियों द्वारा विधायक शर्मा का माला एवं साफ़ा पहनाकर स्वागत किया गया। विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कुशासन, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की नीति और बच्चियों के साथ आये दिन होने वाली दरिंदगी सहित स्थानीय पानी और अन्य मुद्दों पर चौमूँ में 20 जून को बस स्टैंड पर जन आक्रोश सभा का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में सभा में पहुँचने का आह्वान किया। मेरा बूथ- मेरा सम्मान कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत मलिकपुर के बूथ संख्या 59, 60, 61, नृसिंहपुरा में बूथ संख्या 62, 63, 64, सांदरसर में बूथ संख्या 65, 66, 67, 68, 69 हस्तेड़ा में बूथ संख्या 80, 82, 83, 84, 85 मोरिजा में बूथ संख्या 165 और चौमूँ में बूथ संख्या 188 पर बूथ मीटिंग का आयोजन किया गया।

इस मोके पर भाजपा देहात मण्डल कालाडेरा अध्यक्ष बनवारी शर्मा, पूर्व प्रधान महेश मीणा, ओमप्रकाश दूसाद, बाँसा मण्डल अध्यक्ष श्रीराम शर्मा, नगर मंडल अध्यक्ष गजानंद कुमावत, ज़िला उपाध्यक्ष बजरंग लाल सौनी, सुभाष शर्मा, विकास भार्गव, दिनेश कुमावत, दिनेश शर्मा, रमेश प्रजापत, मदनलाल कुमावत, मालीराम जड़वाल, विनोद सेन, मुकेश कुमावत, ओम सिंह, रामसहाय नीनवानींया, कालूराम भामसरा, गोविंदराम बगवाड़िया, कालूराम यादव, परमेश्वर यादव, हज़ारी सिंह, गिरिराज सिंह शेखावत, जितेंद्र सिंह, महिपाल यादव, महेश शर्मा, नरेंद्र सिंह, बिशनसिंह, महेंद्र सिंह, शैलेंद्र सिंह, बहादुर सिंह, राजेश यादव, ओमप्रकाश, राजेंद्र मीना,सुनील नायक, हरिशंकर छिपा, नीतीश शर्मा, मनीष कुमावत, रामचंद्र कुमावत, सत्यनारायण सबल, किशनलाल सबल, राधेश्यम सबल, सुरेश यादव, मनीष यादव, कनाराम देवंदा, गुलाब देवंदा, विनोद देवंदा, योगेश सेनी, अशोक सेनी, रतनलाल सेनी का सम्मान किया गया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button