IC News and Media House Private Limited


मध्यप्रदेशराजनीतिराज्य

Madhya Pradesh News सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार पलेरा को सौंपा ज्ञापन

रिपोर्टर मुहम्मद ख्वाजा टीकमगढ़ मध्यप्रदेश

 समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष रामकुमार यादव के नेतृत्व में राष्ट्रपति महोदय के नाम तहसीलदार पलेरा को सौंपा ज्ञापन। जिसमें विभिन्न मांगें रखी गई। भारतीय जनता पार्टी की सरकार हर मोर्चे पर फेल है। समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष चंद्र प्रकाश पटेल छोटू भैया को सामंतवादी तत्वों ने झूठे मुकदमे लगा कर जेल भेज दिया है। तत्काल उनके मुकदमे वापस लिए जाएं और उन्हें रिहा किया जाए। नेताजी मुलायम सिंह यादव को भारत रत्न पुरस्कार से नवाजा जाए। नगर पंचायत पलेरा में गौशाला का निर्माण कराया जाए। एमएसपी पर लिखित गारंटी कानून बनाया गया। वृद्धा पेंशन की राशि ₹600 से बढ़ाकर ₹1500 किए जाएं। सेना में अहीर रेजिमेंट बनाया जाए। बेरोजगार युवाओं को रोजगार उनके जिले में ही उपलब्ध कराया जाए। ग्राम पंचायत टपरियान चौहान के अंतर्गत खुमान गंज गांव से पलेरा की सड़क को पक्की बनवाई जाए। यदि सरकार 15 दिवस के अंदर हमारी मांगे नहीं मानती है तो समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता उग्र आंदोलन करेंगे ।जिसकी जिम्मेवारी शासन प्रशासन की होगी। इस मौके पर समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग के जिला अध्यक्ष रामकुमार यादव, रोहित यादव, जगदीश यादव ब्लॉक उपाध्यक्ष पलेरा, देवी चरण यादव ऑफ बबलू भैया, घनश्याम अहिरवार, रविंद्र सेगर, नरेंद्र कुशवाहा, प्रदीप यादव आदि अनेक समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button