IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

सांदीपनि विद्यालय में मनाया गया राखी मेकिंग एवं रक्षाबंधन उत्सव*

*भारतीय संस्कृति से जुड़ते नन्हे कदम, सांदीपनि विद्यालय में राखी मेकिंग के साथ रक्षाबंधन उत्सव*

पलेरा (टीकमगढ़)। नगर का सांदीपनि विद्यालय अपनी नवाचारी एवं रचनात्मक शैक्षणिक गतिविधियों के लिए जाना जाता है। इसी क्रम में मंगलवार को विद्यालय में भारतीय लोक त्योहारों की सांस्कृतिक विरासत से विद्यार्थियों को परिचित कराने के उद्देश्य से राखी मेकिंग प्रतियोगिता एवं रक्षाबंधन उत्सव का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने परिवेश में उपलब्ध सामग्री का उपयोग करते हुए पर्यावरण हितैषी एवं आकर्षक इको-फ्रेंडली राखियों का निर्माण किया। राखी निर्माण गतिविधि के माध्यम से बच्चों को रचनात्मकता, स्वावलंबन और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।इसके साथ ही विद्यालय परिसर में रक्षाबंधन उत्सव भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। छात्राओं ने अपने सहपाठी छात्रों के माथे पर तिलक लगाकर उन्हें राखी बांधी और मिठाई खिलाई। वहीं छात्रों ने भी अपनी बहनों को उपहार भेंट कर उनके प्रति अपने कर्तव्यों, स्नेह और सम्मान का संदेश दिया।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को रक्षाबंधन पर्व की पारंपरिक एवं सांस्कृतिक महत्ता से अवगत कराया गया। साथ ही भाई-बहन के प्रेम, आपसी सहयोग, भाईचारे और सद्भावना की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।
विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि इस तरह की गतिविधियों का उद्देश्य केवल त्योहार मनाना नहीं, बल्कि सांदीपनि विद्यालय के विजन एवं मिशन के अनुरूप विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक मूल्यों से जोड़ना है। ऐसे आयोजन बच्चों में रचनात्मक सोच के साथ सहयोग, सम्मान, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सद्भाव की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस मौके पर संस्था प्राचार्य महेश कुमार रावत, सहित समस्त शिक्षक गण एवं समस्त छात्र एवं छात्राएं मौजूद रही।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button