IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

*पलेरा थाने में जनसुनवाई, थाना प्रभारी प्रीति भार्गव ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं*

 

पलेरा। टीकमगढ़ पुलिस द्वारा पुलिस और आमजन के बीच बेहतर संवाद, पारदर्शिता एवं विश्वास कायम करने के उद्देश्य से प्रत्येक मंगलवार जनसुनवाई आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को पलेरा थाना परिसर में थाना प्रभारी प्रीति भार्गव ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।जनसुनवाई के दौरान क्षेत्र से पहुंचे लोगों ने पारिवारिक विवाद, सामाजिक समस्याओं सहित विभिन्न पुलिस संबंधी शिकायतें थाना प्रभारी के समक्ष रखीं। थाना प्रभारी प्रीति भार्गव ने आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित मामलों की जानकारी ली तथा नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल के निर्देशन में जिले के पुलिस अधीक्षक कार्यालय के साथ-साथ थाना एवं चौकी स्तर पर भी जनसुनवाई की व्यवस्था की गई है। इसका उद्देश्य नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय तक आने की परेशानी से बचाना और स्थानीय स्तर पर ही पुलिस अधिकारियों से सीधे संवाद का अवसर उपलब्ध कराना है।
जनसुनवाई के दौरान महिलाओं, बुजुर्गों और जरूरतमंद लोगों की शिकायतों को संवेदनशीलता के साथ सुना गया। अधिकारियों को शिकायतों का तथ्यों के आधार पर परीक्षण कर निष्पक्ष एवं नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।पुलिस की इस पहल से आम नागरिकों को अपनी शिकायतें सीधे पुलिस अधिकारियों के समक्ष रखने का अवसर मिल रहा है। नियमित जनसुनवाई के माध्यम से पुलिस और जनता के बीच संवाद बढ़ाने तथा शिकायतों के समयबद्ध निराकरण की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button