IC News and Media House Private Limited


उत्तरप्रदेशराजनीतिराज्य

Uttar Pradesh News पीएम की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं : अजीत रावत

 भाजपा पार्टी कार्यालय पर गोष्टी कर अनुसूचित जाति मोर्चा को दी गई जानकारी

रिपोर्टर मणि शंकर सिन्हा सोनभद्र उत्तर प्रदेश

 प्रधानमंत्री के 9 साल की योजनाओ का जन संपर्क के माध्यम से दे जानकारी

सोनभद्र  भाजपा पार्टी कार्यालय पर प्रधानमंत्री के 9 साल पूर्ण होने पर अनुसूचित जाति मोर्चा की पदाधिकारी वह मंडल अध्यक्ष के साथ बैठक आयोजित की गई जिसमें मुख्य अतिथि अनुसूचित जाति मोर्चा के काशी क्षेत्रीय अध्यक्ष ब्लाक प्रमुख सदर अजीत रावत के नेतृत्व में आयोजित की गई। गोष्ठी को संबोधित करते हुए अजीत रावत ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 साल बेमिसाल की योजनाओं को हर घर तक पहुंचाने के लिए जनसंपर्क महा अभियान चलाया जा रहा है जिस क्रम में सोमवार को पार्टी कार्यालय पर अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उनको दी गई जिम्मेदारी नहीं बताया गया कि सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार व लोगों के बीच जाकर उनके महत्व को बताएं और उसका लाभ दिलाए जिससे कि हर पात्र व्यक्ति को लाभ मिल सके। वही श्री रावत ने बताया कि अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई कि अनुसूचित जाति के समुदाय के लोगों के बीच पहुंचकर योजनाओं का लाभ उन व्यक्तियों को जरूर दिलवाए जो उस से वंचित हैं

और हर अंतिम पौदान तक उसका लाभ मिल सके जिसके लिए प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री द्वारा निरंतर प्रयास किया जा रहा है जिसको लेकर संगठन कार्यकर्ताओं द्वारा साकार किया जाए । वही जिलाध्यक्ष सरजू बैसवार द्वारा संगठन के पदाधिकारियों को मजबूती के साथ कार्य करने की जिम्मेदारी दी गई । इस मौके पर दीप चंद्र महतो, पन्नालाल पासवान, नीरज कनौजिया, पंकज गौतम, घनश्याम चौधरी, भैया लाल चौधरी, रूपेश कुमार राम भरोसे, विजय भारती सहित आदि लोग मौजूद रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button