IC News and Media House Private Limited


मध्यप्रदेशराजनीतिराज्य

Madhya Pradesh News नरयावली विधायक इंजी.श्री प्रदीप लारिया जी ने आंधी-तूफान से हुये नुकसान का सर्वे कराये जाने हेतु कलेक्टर सागर से चर्चा कर लिखा पत्र।

रिपोर्टर बलराम बरोलिया सागर मध्य प्रदेश

शनिवार को ग्राम नरयावली सहित लगभग 20 ग्रामों में आंधी-तूफान से हुये नुकसान का सर्वे एवं क्षतिग्रस्त हुये विद्युत पोल की मरम्मत एवं विद्युत सप्लाई चालू कराये जाने के लिये कलेक्टर सागर,एसडीएम,ईई विद्युत विभाग को दिये निर्देश। दिन शनिवार को विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नरयावली,किषनपुरा,जरूआखेड़ा,ईशुरवारा,तोड़ा गौतमिया पाली खैराई, हनौता पारीक्षत,सेमरा लहरिया,कनेरानीखर,नगना,सामोस,ढाना,मुढिया,लुहारी,डाबरी,बेलईगुरू,कांचरी,मदनपुरा, खिरिया,बसोना एवं आसपास के ग्रामों में अत्याधिक आंधी-तूफान से ग्राम वासियों के घर के छप्पर उड़ गये एवं अन्य सम्पत्ति को भारी नुकसान पहुंचा है।

एवं विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो जाने से विद्युत सप्लाई बंद है।
जिस पर विधायक श्री लारिया जी ने तुरंत कलेक्टर सागर, एसडीएम सागर,कार्यपालन यंत्री विद्युत विभाग से दूरभाष पर चर्चा कर पत्र लिखा। चर्चा के दौरान विधायक श्री लारिया जी ने प्रशासनिक अधिकारियों को राजस्व टीम के साथ शीघ्र सर्वे कार्य कराये जाने एवं विद्युत विभाग के कर्मचारियों को क्षतिग्रस्त विद्युत पोल में सुधार कार्य कराया जाकर विद्युत सप्लाई चालू कराये जाने के निर्देश दिये।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button