IC News and Media House Private Limited


राजनीतिराज्य

Bihar News बीजेपी नगर मंडल के द्वारा जहानाबाद पहुंचे प्रदेश महामंत्री सह दिघा विधायक का किया गया भव्य स्वागत

रिपोर्टर दीपक शर्मा जहानाबाद बिहार

 जहानाबाद : भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अध्यक्ष कुणाल गुप्ता के नेतृत्व में नगर मंडल के कार्यकर्ताओं के द्वारा दिघा विधायक सह प्रदेश महामंत्री संजीव चौरसिया जी का विश्व पर्यावरण दिवस औऱ नौ साल बेमिसाल के अवसर पर नेशनल हाईवे 83 पर मई गुमटी के पास कार्यक्रम में पहुंचे। पटना से मई गुमटी के पास जाने के क्रम में प्राचीन देवी मंदिर ऊँटा के पास नगर मंडल के सभी कार्यकर्ताओं ने गगनचुंबी नारों से प्रदेश महामंत्री जी का स्वागत किया।

नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से लाद दिया एवं अंग वस्त्र पहनाकर संजीव चौरसिया जी का भव्य स्वागत किया। स्वागत करने वालों में जिला मंत्री विजय कुमार सत्कार पूर्व नगर अध्यक्ष सरजू कुमार नगर महामंत्री उमेश चौधरी संतोष चंद्रवंशी नगर उपाध्यक्ष बृजेश शर्मा रिजु साहू रवि केसरी नगर मंत्री अमृत वर्मा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष गणेश चौधरी जिला कला प्रकोष्ठ के अजय विश्वकर्मा युवा मोर्चा के जिला मंत्री गौरव कुमार नितेश कुशवाहा सोनी चौधरी आदि कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button