पंजाबराजनीतिराज्य

Punjab News मानवाधिकार न्याय सुरक्षा परिषद द्वारा बैठक का आयोजन किया गया

रिपोर्टर सोहन लाल सिंधु जालंधर पंजाब

मानव अधिकार न्याय सुरक्षा परिषद और राष्ट्रीय ट्रस्ट की एक बैठक का आयोजन ग्राम नंगल माजा में किया गया। जिसमें कई विषयों पर विचार विमर्श किया गया बढ़ती हुई महंगाई पर अंकुश लगाने के लिए और और संगठन को मजबूत कैसे किया जाए अन्य मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। सभा नंगल माझा गांव में अवतार सिंह परवाना संस्थापक मानव अधिकार न्याय सुरक्षा परिषद ने अपने संबोधन में केंद्र सरकार से बढ़ती हुई महंगाई पर अंकुश लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा महंगाई की मार गरीब जनता पर पड़ रही है बढ़ी हुई रसोई गैस की कीमतों को तत्काल वापस किया जाए ताकि आम जनता को राहत की सांस मिल सके। महंगाई को कम किया जाए संगठन को मजबूत करने के लिए हर महीने दो मीटिंग का करना अनिवार्य है और सदस्यता अभियान चलाने पर बल दिया गया। नए पदाधिकारियों को कार्यभार की जिम्मेदारी सौंपी गई पंजाब में हर जिले में संगठन में मेंबरशिप चलाकर संगठन को मजबूत किया जाएगा और अन्य विषयों पर चर्चा हुई। जिसमें मुख्य जसविंदर कौर जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, देव बहादुर थापा,नाग बहादुर थापा, गुरमुख सिंह, बलजीत सिंह, प्रदीप, जितेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button