IC News and Media House Private Limited


मध्यप्रदेशराजनीतिराज्य

Madhya Pradesh News खजुराहो सांसद बीडी शर्मा एवं खनिज मंत्री ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह कर रहे हैं अवैध उत्खनन एवं वसूली: दिग्विजय सिंह

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

 छतरपुर   कांग्रेस के राज्यसभा सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश के भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद के साथ खनिज मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह छतरपुर एवं पन्ना जिले में अवैध रेत का उत्खनन करवा रहे हैं। साथ ही दलित एवं आदिवासियों की निजी जमीनों से भी अवैध उत्खनन रेत का करा रहे हैं। बीडी शर्मा के एजेंट जगह जगह लगाए गए हैं जो कि वसूली का काम करते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया है कि अजयगढ़ एवं चंदलाा क्षेत्र में रेत का अवैध कारोबार दोनों नेताओं के इशारे पर फलफूल रहा है। इसके एवज में ठेका लेने वाली कंपनी के साथ खनिज मंत्री की पार्टनरशिप है जिसके चलते अवैध उत्खनन को रोक पाने में प्रशासन नाकाम साबित हो रहा है।उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पन्ना में एक सोसायटी में किसानों का भुगतान नहीं किया गया और समिति प्रबंधक के साथ सेल्समैन एवं कंप्यूटर ऑपरेटर के द्वारा लगभग 35लाख रुपए की राशि निकाल ली गई और किसानों को इसका भुगतान नहीं किया गया।

प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान किसानों के हितैषी बनते हैं परंतु जमीनी हकीकत ये है कि किसानों का जो उपज समर्थन मूल्य पर खरीदी गई थी उसका भुगतान ही नहीं किया जा रहा है जिससे किसान परेशान है। दिग्विजय सिंह ने यह भी आरोप लगाया है कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है और नौकरशाही हाबी है। पन्ना जिले के कलेक्टर भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद भी पन्ना कलेक्टर को राज्य शासन ने अभी तक नहीं हटाया। ऐसे अधिकारियों को चिन्हित किया जा रहा है और अगले आने वाले विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस की सरकार बनती है तो इनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। इस अवसर पर राजनगर विधायक विक्रम सिंह उर्फ नातीराजा, रामेश्वर नीखरा मौजूद थे। दिग्विजय सिंह आगामी विधानसभा चुनाव के लिए विभिन्न विधानसभाओं में प्रत्याशियों का सर्वे कर रहे हैं और सीधे जनता से मुलाकात कर उनके सुझाव आमंत्रित कर रहे हैं। गौरतलब हो कि पूरे प्रदेश में इस समय भाजपा के खिलाफ कांग्रेस पार्टी द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है और भाजपा की कथनी और करनी में अंतर बताया जा रहा है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button