IC News and Media House Private Limited


मध्यप्रदेशराजनीतिराज्य

Madhya Pradesh News जतारा विधानसभा के अंतर्गत नगर परिषद लिधौरा में आम आदमी पार्टी के सर्कल अध्यक्ष का सम्मान समारोह आयोजित किया गया

25 जून को आएंगे मुख्यमंत्री भगवंत मान एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी ग्वालियर

रिपोर्टर मुहम्मद ख्वाजा टीकमगढ़ मध्यप्रदेश

टीकमगढ़ : आज जतारा विधानसभा के अंतर्गत आने वाले लिधौरा खास में आम आदमी पार्टी की सर्कल अध्यक्ष की शपथ व सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर रखते हुए आज आम आदमी पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। किले के मैदान में आयोजित हुआ जिसमें समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ता इस मौके पर मौजूद रहे जिसमें प्रदेश संयुक्त सचिव हामिद चौधरी के नेतृत्व में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें पूर्व प्रत्याशी जतारा विधानसभा रामदीन अहिरवार जिला सचिव जतारा ब्लॉक अध्यक्ष मोहनलाल अहिरवार , लोकसभा सहायक सचिव राजेश बंसकार, मोनू यादव ब्लॉक अध्यक्ष, मुहम्मद ख्वाजा ,पलेरा से आदि मौजूद रहे। जिसमें आगामी 25 जून को राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल ग्वालियर में महारैली को संबोधित करेंगे जिसमें पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान भी शामिल होंगे जिसको लेकर आज जन संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें फ्री शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार एवं भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने का वादा किया गया है। जिसमें 300 यूनिट बिजली फ्री , पेंशन ₹600 से 25 सो रुपए की जाएगी, महिलाओं सम्मान राशि के रूप में, दिल्ली पंजाब मॉडल की तरह एमपी में भी लागू किया जाएगा, आने जाने के लिए फ्री बस सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। आदि योजनाओं की जानकारी विस्तार से दी गई इस मौके पर तमाम जो पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button