IC News and Media House Private Limited


उत्तरप्रदेशराजनीतिराज्य

Uttar Pradesh News योगी -मोदी के बलबूते खड़ी है बीजेपी, फर्जी नेताओं के बलबूते नहीं, नरेश अग्रवाल ने किस ओर किया इशारा? सांसद को भी लिया आड़े हाथ

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश

 लोकसभा चुनाव पूर्व विधानसभा वार आयोजित किए गए कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने मंच से गायब भाजपा नेताओं पर जमकर निशाना साधा | कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए नरेश अग्रवाल ने कहा, निकाय चुनाव में मंत्री नितिन अग्रवाल के मंच से भी कुछ नेताओं ने दूरी बना ली थी | मंच से गायब होने वाले भाजपा नेताओं को फर्जी बताते हुए कहा वह गलतफहमी में ना रहें कि भाजपा उनकी दम पर खड़ी है | भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बलबूते खड़ी है | शुक्रवार को उनके भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ |
पूर्व सांसद ने हरदोई सांसद जयप्रकाश को भी आड़े हाथों लिया | उन्होंने कहा कि आज मंच पर चेयरमैन सुखसागर मिश्र मधुर और सांसद जयप्रकाश को भी रहना चाहिए था | मधुर राजधानी में आयोजित कार्यशाला में गए हैं, पर सांसद जयप्रकाश जी कहां गायब हो गए मुझे नहीं मालूम | यह बात जयप्रकाश जी को ध्यान रखना चाहिए | वह मुझसे उम्मीद करें जैसा चुनाव में नितिन को लड़ाता हूं वैसे उन्हें लड़ाऊंगा यह गलतफहमी होगी | अब अगला चुनाव जयप्रकाश जी का आने वाला है, हमारा नहीं | हरदोई की भाजपा पूरी मंच से गायब है | नितिन का मंच अछूत मंच और दूसरे का मंच खुद का मंच | कहा भाजपा के कुछ फर्जी नेता है | वह गलतफहमी में ना रहे कि हम उनकी बदौलत राजनीति कर रहे हैं | मैं जानता हूं वह अपनी पोलिंग नहीं जीता सकते, अपना बूथ नहीं जीता सकते | कहा यह भाजपा उनकी बदौलत नहीं खड़ी है यह मोदी और योगी की वजह से खड़ी है, जो लोग नगर पालिका चेयरमैन का टिकट मांग रहे थे, वह पूरे चुनाव में कहीं दिखाई नहीं दिए | हरदोई के दूसरे हिस्से के नेता बन गए | कहा मैं साफ मन से जिलाध्यक्ष से कहना चाहता हूं, अगर यही सोच रही तो उसका नुकसान उठाना पड़ेगा | कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि वह उनका बराबर ख्याल रखेंगे | उनकी एक आवाज पर वह दिन रात उनकी मदद को खड़े रहेंगे | कार्यकर्ता सम्मेलन में मद्य निषेध एवं आबकारी राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, मुकेश अग्रवाल, राम प्रकाश शुक्ला सहित बड़ी संख्या में सदर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे |

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button