मध्यप्रदेशमनोरंजन

Madhya Pradesh News   एस वायाम को सेवा निवृत्त होने पर कृषि विभाग कार्यालय में विदाई सम्मान समारोह

रिपोर्टर इन्द्रमेन मार्को मंडला मध्यप्रदेश

मण्डला  जिले के विकास खंड मोहगांव में कृषि विभाग कार्यालय में पदस्थ के एस वायाम जो ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत था। वह प्रथम 1987 से सिंगारपुर क्षेत्र में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के पद नियुक्त हुए थे। फिर 2013-14 में कृषि विकास अधिकारी के पद पर प्रमोशन मिला। के एस वायाम का प्रमोशन कार्यालय कृषि विभाग में ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी के पद पर नियुक्ति मिला जो इस पद से 31/5/2023 को सेवानिवृत हो गया। इन्होंने शासकीय सेवा में रहते हुए 36 वर्ष तक शासकीय सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो गया। इस अवसर पर कार्यालय कृषि विभाग मोहगांव में के एस वायाम के सम्मान में भावभीनी विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित की गई,

जिसमें प्रभारी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी आर के मंडाले, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी आर के मुराली, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी बाबू सिंह धुर्वे, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एस एस मरावी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी विवेक दुबे, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्रीमती पूर्णिमा मरावी, सहायक ग्रेड-3 मनीष कुमार परमार, भृत्य राज कुमार विश्वकर्मा सहित अन्य कर्मचारी गण उपस्थित रहे। वही ग्राम पंचायत कोंडरा माल के पोषक ग्रह ग्राम गढार में पहुँचने पर परिवार सहित ग्राम के नागरिकगणों के द्वारा बैंड बाजों व डीजे के धुन में में थिरकते हुए पुष्प हारों व चावल से तिलक वंदन कर स्वागत किया गया। इस दौरान परिवार जनों व क्षेत्र के शुभचिंतकों ने बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित किये गये।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button