IC News and Media House Private Limited


मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News राष्ट्रीय ध्वज के अपमान को रोकने के लिए एक अनूठी पहल पैरा लीगल वालंटियर के द्वारा

रिपोर्टर देवेंद्र डावर इंदौर मध्य प्रदेश

केंद्र सरकार के द्वारा एक अभियान लागू किया गया था जिसका नाम था हर घर घर तिरंगा इस अभियान को लेकर सभी देशवासियों ने अपने-अपने घर दुकान संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज लगाए गए थे परंतु कई जगह राष्ट्रध्वज आज भी लगे हुए हैं और उनकी हालत खराब है कहीं जगह राष्ट्रीय ध्वज का अपमान हो रहा है कटे कटे आज भी कई संस्थानों घरों में लगे हुए हैं इसी तरह बर्फानी धाम इंदौर के सामने एक घर पर चार राष्ट्रीय ध्वज फटी कटी हालत में घर पर लगे हुए थे परंतु घर के मालिक के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को नहीं उतारा जा रहा था इसकी जानकारी पैरा लीगल वालंटियर शंकरलाल पोरवाल जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय इंदौर को ज्ञात हुआ तुरंत शंकरलाल पोरवाल जी तथा देवेंद्र डावर प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय हिंदू परिषद मध्य प्रदेश उस घर पर पहुंचे परंतु घर पर केवल एक बुजुर्ग महिला थे घर के सदस्य कहीं बाहर गए हुए थे पोरवाल जी के द्वारा बुजुर्ग महिला को समझाइश दी गई के राष्ट्रीय ध्वज सम्मान का पात्र है उसका अपमान इस तरह नहीं करना चाहिए तुरंत महिला ने कहा हम तुरंत राष्ट्रध्वज को सम्मान सहित उतार लेंगे और पोरवाल जी का धन्यवाद किया कि आपने हमें राष्ट्रध्वज के मान सम्मान के बारे में जानकारी प्रदान की शंकरलाल पोरवाल जी के द्वारा इसे एक अभियान के रूप में चलाया जा रहा है शंकरलाल पोरवाल जीने भारत की जनता से अनुरोध किया इस राष्ट्रीय ध्वज के लिए कहीं भारत के क्रांतिकारी शहीद हुए हैं राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करें! देखते रहिए खास रिपोर्ट सबसे पहले हमारे न्यूज़ चैनल पर

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button