IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Madya Pradesh News : नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर सवाल आदेश के बाद भी स्थायी अकाउंटेंट को चार्ज नही।

ब्यूरो चीफ रवि कुमार देवास, M.P.

टोंक खुर्द। नगर परिषद टोंक खुर्द में स्थायी अकाउंटेंट को लेकर जारी आदेश के बावजूद अब तक कार्यभार (चार्ज) नहीं सौंपे जाने का मामला सामने आया है। उपलब्ध दस्तावेज के अनुसार इस संबंध में पूर्व में भी अकाउंट शाखा में अस्थायी कर्मचारी से कार्य कराए जाने और नियमों के पालन की मांग की गई थी।  बताया जा रहा है कि 20 तारीख को आदेश होने के बाद भी स्थायी कर्मचारी को अब तक चार्ज नहीं दिया गया है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि प्रशासनिक आदेश का पालन क्यों नहीं हो रहा है और जिम्मेदारी किसकी है?


नगर के जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों, पार्षदगण, एल्डरमैन एवं कार्यकर्ताओं से भी मामले में संज्ञान लेकर स्थिति स्पष्ट कराने की मांग की जा रही है। अब देखना होगा कि नगर परिषद प्रशासन कलेक्टर के आदेश का पालन कब तक करता है और स्थायी अकाउंटेंट को कार्यभार कब सौंपा जाता है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button