Uttar Pradesh News : झाँसी: शांति भंग करने की आशंका में समथर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 03 अभियुक्त गिरफ्तार
रिपोर्टर आरिफ झाँसी उत्तर प्रदेश
समथर झाँसी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) झाँसी के कुशल निर्देशन, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) व क्षेत्राधिकारी मोंठ के निकट पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष समथर के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत समथर पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है बीएनएसएस (BNSS) की धाराओं में कार्रवाई थाना समथर पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध ‘भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता’ (BNSS) की धारा 170, 126 और 135 के तहत चालानी रिपोर्ट तैयार कर उन्हें माननीय न्यायालय उपजिलाधिकारी (SDM) मोंठ के समक्ष पेश किया गया गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण पुनीत पाल (उम्र लगभग 33 वर्ष) पुत्र स्व० बिहारी पाल निवासी ग्राम अटा, थाना समथर, जिला झाँसी ग्यासी साहू (उम्र लगभग 58 वर्ष) पुत्र स्व० जगन्नाथ निवासी मोहल्ला कटरा, कस्बा व थाना समथर, जनपद झाँसी नरेश उर्फ प्रहलाद सविता उम्र लगभग 52 वर्ष) पुत्र स्व० डरेले निवासी मोहल्ला कटरा, कस्बा व थाना समथर, जिला झाँसी पुलिस टीम कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक (उ०नि०) शैलेन्द्र कुमार, रिक्रूट आरक्षी गोविन्द मिश्रा और रिक्रूट आरक्षी विनय कुमार यादव (थाना समथर, जनपद झाँसी) शामिल रहे।

Subscribe to my channel