Madhay Pradesh News : जेपी मोड़ से दुआरी तक खस्ताहाल सड़क बनी हादसों का खतरा, नाले के किनारे जान जोखिम में डालकर गुजर रहे वाहन।
रिपोर्टर डी.के. पांडे रीवा, मध्य प्रदेश
रीवा/दुआरी। जेपी मोड़ से दुआरी तक पहुंच मार्ग की हालत बेहद खराब है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और उबड़-खाबड़ रास्ते हैं, वहीं सड़क के बगल में नाला होने से वाहन चालकों के लिए खतरा और बढ़ गया है। तस्वीर में एक साथ कई दोपहिया वाहन और सामने से आता वाहन दिखाई दे रहा है। यह काफी व्यस्त मार्ग है, जहां लगातार वाहनों का आवागमन रहता है। ऐसे में थोड़ी-सी चूक कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। स्थानीय लोगों का सवाल है कि आखिर इस बदहाल सड़क को देखने वाला कौन है? लंबे समय से सड़क की मरम्मत और नाले के किनारे सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। प्रशासन और संबंधित विभाग को किसी बड़े हादसे का इंतजार किए बिना तत्काल मौके का निरीक्षण कर गड्ढों की मरम्मत, सड़क का समतलीकरण और नाले के किनारे सुरक्षा इंतजाम कराने चाहिए, ताकि राहगीरों और वाहन चालकों की जान सुरक्षित रह सके।
Subscribe to my channel