मध्यप्रदेशराज्य
Madhya Pradesh News मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना अन्तर्गत नियमित विमान सेवा आवेदन की अन्तिम तिथि 20 जून, 2023

रिपोर्टर संतोष बसोड झाबुआ मध्यप्रदेश
झाबुआ। मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना अन्तर्गत नियमित विमान सेवा के वायुयान से तीर्थ यात्रा 21 मई से 19 जुलाई, 2023 तक आयोजित की जा रही है। जिसमें झाबुआ जिले में 19 जुलाई, 2023 (1 रात 2 दिन) झाबुआ से शिर्डी यात्रा प्रस्तावित है। आवेदन प्राप्ति की अन्तिम तिथि 20 जून, 2023 है। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में हवाई यात्रा में पति-पत्नी, जो योजना की समस्त अर्हताओं की पूर्ति करते हो, यात्रा कर सकेंगे। शेष समस्त शर्ते पूर्ववत रहेगी।


Subscribe to my channel