देशमध्यप्रदेश

छतरपुर मध्य प्रदेश जनभागीदारी समिति की पहली बैठक सपन्न, अध्यक्ष बॉबी असाटी ने सर्वांगीण विकास पर दिया जोर

✍️रिपोर्टर राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शासकीय कन्या अग्रणी महाविद्यालय छतरपुर की नवगठित जनभागीदारी समिति की सामान्य सभा की पहली बैठक अध्यक्ष कमलकांत असाटी बाबी भैया के मुख्य आतिथ्य तथा संस्था के प्राचार्य डा एलएल कोरी सचिव जनभागीदारी समिति की अध्यक्षता मे महाविद्यालय के सभागार मे सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक के प्रारंभ मे अध्यक्ष सहित सभी सदस्यों का अंगवस्त्र ओढ़ाकर स्वागत किया गया। अध्यक्ष बाबी असाटी जी ने अपने प्रमुख उद्बोधन मे महाविद्यालय के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया तथा छात्राओं के शैक्षणिक विकास के साथ उनके स्वास्थ्य, रोजगार,खेल प्रतिभा के विकास पर जोर दिया।महाविद्यालय मे समय समय पर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन हो, वैकल्पिक रोजगार जैसे ब्यूटीशियन, कुकिंग, क्राफ्टिंग, बुटीक कक्षाओं के आयोजन के साथ महाविद्यालय मे शारिरिक शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुये खेल प्रतिभाओं को उचित मंच दिलाने के लिये हर संभव प्रयास करने पर जोर दिया और जनभागीदारी के तीन प्रमुख अंग, शिक्षक, शिक्षार्थी और अभिभावक के आपसी समन्वय पर जोर दिया, बैठक मे माननीय सदस्य विकास चतुर्वेदी ने 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जी की जयंती महाविद्यालय मे राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य मे विचार गोष्ठी आयोजित करने तथा महाविद्यालय मे जनभागीदारी समिति, समाज के अग्रणी नागरिकों तथा महाविद्यालय के सहयोग से पुस्तकालय एवं वाचनालय बनाने पर जोर दिया जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया, इस विषय मे समिति की सदस्य डा निधि विवेक रूसिया ने बुक बैंक बनाने का सुझाव दिया, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया। बैठक मे पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अर्चना गुड्डू सिंह ने भी अपने बहूमूल्य सुझाव दिये। बैठक के एजेंडे मे निर्माण संबंधी कुछ बिंदुओं के लिये अध्यक्ष कमल कांत असाटी ने जनभागीदारी समिति की एक उप समिति बनाने का सुझाव दिया जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया, इस समिति मे शहर के अधिवक्ता संतोष गुप्ता, विकास चतुर्वेदी, जयेश गोस्वामी और महेंद्र प्रजापति को सदस्य मनोनीत किया गया। बैठक मे देवेंद्र अग्रवाल, भाजपा पिछड़ावर्ग जिलाध्यक्ष अवधेश यादव, भगवान दास विश्वकर्मा विशेष तौर पर उपस्थित थे। बैठक के अंत मे महाविद्यालय की वरिष्ठ प्राध्यापक श्रीमति शशिप्रभा परिहार ने आभार प्रदर्शन किया। बैठक का सफल संचालन महाविद्यालय के प्राध्यापक और जनभागीदारी समिति प्रभारी ब्रजेश प्रजापति ने किया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button