**धनबाद में अवैध कोयले पर बड़ा प्रहार, तीन क्षेत्रों में छापेमारी, 285 टन तक कोयला चिन्हित**

👉 **जीरो कोल लीकेज पॉलिसी का असर, धनबाद में तीन स्थानों पर अवैध कोयले के खिलाफ बड़ी कार्रवाई**
👉 **सीआईएसएफ-बीसीसीएल की संयुक्त कार्रवाई, अवैध खनन के ठिकानों पर चला बुलडोजर और छापेमारी अभियान**
👉 **अवैध खनन पर कड़ा शिकंजा, तीन एरिया से भारी मात्रा में कोयला बरामद, कानूनी कार्रवाई शुरू**
👉 **कोयला चोरी रोकने को तेज हुआ अभियान, धनबाद में 225 से 285 टन अवैध कोयला जब्त करने की प्रक्रिया**
**धनबाद:** भारत सरकार की **”जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी”** के तहत धनबाद के कोयलांचल क्षेत्र में अवैध कोयला खनन, भंडारण और परिवहन के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया गया। सीआईएसएफ, बीसीसीएल प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन की संयुक्त टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी कर बड़ी मात्रा में अवैध कोयला चिन्हित किया। अभियान के दौरान कुल **225 से 285 टन** अवैध कोयला बरामद अथवा चिन्हित किया गया है, जिसके संबंध में **MMDR Act** सहित अन्य कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है।
👉तीन क्षेत्रों में हुई बड़ी कार्रवाई
**एरिया-02:**
मछियारा डीएवी स्कूल के पीछे जंगल क्षेत्र में अवैध रूप से जमा किए गए कोयले की सूचना पर छापेमारी की गई। यहां दो हाइवा में लोड करीब **26.02 टन** अवैध कोयला बरामद किया गया। शेष कोयले की जब्ती की प्रक्रिया जारी है।
**एरिया-04 (कतरास):**
केसलपुर स्थित बीसीसीएल के बंद अस्पताल के पीछे निरीक्षण के दौरान अवैध खनन का सक्रिय मुहाना मिला। मौके से करीब **500 बोरियों में 25 से 35 टन** अवैध कोयला बरामद किया गया। साथ ही अवैध खदान के मुहाने को भरने और कोयला जब्त करने की कार्रवाई जारी है।
**एरिया-06:**
ऐना माइंस के ऊपर टीकिया पाड़ा इंडस्ट्रियल बस्ती के समीप छापेमारी में **150 से 200 टन** अवैध कोयला चिन्हित किया गया। यहां भी कोयले की जब्ती और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
सीआईएसएफ अधिकारियों ने बताया कि कोयला चोरी और अवैध खनन पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए लगातार **एरिया डोमिनेशन, नियमित गश्त, ड्रोन सर्विलांस, क्यूआरटी की तैनाती, विशेष वाहन जांच अभियान और आसूचना आधारित छापेमारी** की जा रही है। इसके लिए बीसीसीएल, जिला प्रशासन और स्थानीय पुलिस के साथ लगातार समन्वय बनाकर कार्रवाई की जा रही है।
सीआईएसएफ ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रीय संपत्ति की सुरक्षा और अवैध कोयला कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए इस तरह के अभियान आगे भी पूरी सख्ती और पारदर्शिता के साथ जारी रहेंगे।
👉जनता से सहयोग की अपील
सीआईएसएफ ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध खनन, कोयला चोरी, अवैध भंडारण या परिवहन जैसी गतिविधियों की जानकारी मिले तो उसकी सूचना **सीआईएसएफ यूनिट, बीसीसीएल कोयला नगर, धनबाद** के **व्हाट्सएप नंबर 9341528406** पर केवल संदेश के माध्यम से दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।



Subscribe to my channel