ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : मुजफ्फरनगर कलेक्ट्रेट में आजाद समाज पार्टी-भीम आर्मी का धरना, जंतर-मंतर छात्र आंदोलन के समर्थन में सरकार के खिलाफ बुलंद की आवाज

रिपोर्टर एजाज नबी जैदी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर, 25 जुलाई। मुजफ्फरनगर कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) एवं भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में तथा दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। धरने के दौरान वक्ताओं ने 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज और छात्राओं के साथ पुलिस द्वारा कथित दुर्व्यवहार की कड़ी निंदा की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों की आवाज को दबाने का प्रयास किया गया, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

धरने में मौजूद नेताओं ने छात्र-छात्राओं की सभी मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो देशभर में व्यापक स्तर पर धरना-प्रदर्शन और आंदोलन चलाया जाएगा। इस दौरान भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रतन सिंह भी धरना स्थल पर मौजूद रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि छात्रों के अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन हर स्तर पर संघर्ष करेगा और लोकतांत्रिक आंदोलनों का समर्थन जारी रहेगा। धरना-प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button