IC News and Media House Private Limited


मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News माहवारी साक्षरता दिवस के अवसर पर सुदिशा फाउंडेशन एवं रीवा महिला पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में जागरूकता हेतु वाकेथॉन का किया गया आयोजन।

रिपोर्टर प्रदीप कुमार मिश्र त्योंथर रीवा मध्यप्रदेश

खबर मध्य प्रदेश के रीवा जिले से”विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस” के अवसर पर महिला पुलिस प्रशासन रीवा एवं सुदिशा फाउंडेशन की टीम के द्वारा उपरोक्त विषय के सम्बंध में एक जागरूकता रैली का आयोजन स्थानीय शिल्पी प्लाज़ा परिसर में किया गया। रैली का मुख्य उद्देश्य समाज में मौजूद माहवारी सम्बंधित झिझक को दूर कर लोगों में सही जानकारी उपलब्ध कराना था, उक्त कार्यक्रम में महिला पुलिस विभाग के मुख्य रूप से डी एस पी गायत्री तिवारी महिला थाना प्रभारी निशा मिश्रा, एस आई सपना मिश्रा एस आई सोनल झा, सूबेदार गीता प्रजापति एवं महिला पुलिस टीम, युवा समाजसेवी परमजीत सिंह डंग, रीवा व्यापारी महासंघ से संजीव गुप्ता, राजीव पटेल एवम् अन्य सदस्य उपस्थित रहे। रैली का स्वागत युवा समाजसेवी परमजीत सिंह डंग बंसीलाल साहू एवं रीवा व्यापारी महासंघ द्वारा जगह-जगह किया गया, आइए सुनते हैं डीएसपी गायत्री तिवारी ने क्या कुछ जानकारी दी

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button