पूर्व नियुक्त सेवारत शिक्षकों की सेवा व वरिष्ठता सुरक्षा तथा 2028 से पूर्व TET के आधार पर पदोन्नति से वंचित न करने हेतु फेडरेशन ने सौंपा ज्ञापन

छत्तीसगढ़ समग्र शिक्षक फेडरेशन के जिला अध्यक्ष देवराज खूंटे बताया की राज्य के पूर्व नियुक्त सेवारत शिक्षकों की सेवा सुरक्षा, वरिष्ठता की रक्षा तथा पदोन्नति के समान अवसर सुनिश्चित करने के संबंध में मुख्यमंत्री एवं स्कूल शिक्षा मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन के नाम जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से विस्तृत ज्ञापन प्रस्तुत किया गया है। फेडरेशन ने उच्चतम न्यायालय के हालिया निर्णय के परिप्रेक्ष्य में सेवारत शिक्षकों के समक्ष उत्पन्न विसंगतियों के शीघ्र निराकरण की मांग उठाते हुए ज्ञापन सौंपा साथ ही चर्चा भी किया जिसमें पूर्व नियुक्त सभी सेवारत शिक्षकों की भर्ती उस समय की विहित योग्यताओं और नियमों के अनुसार हुई थी। सेवाकाल के दौरान बाद के नियमों को पूर्व-प्रभावी रूप से अनिवार्य करना न्यायसंगत नहीं है। अतः छत्तीसगढ़ शासन द्वारा केंद्र सरकार को विधिक संशोधन कर राजपत्र प्रकाशित करने हेतु औपचारिक प्रस्ताव भेजा जाए।
उच्चतम न्यायालय द्वारा सभी सेवारत शिक्षकों को TET उत्तीर्ण करने हेतु 31 अगस्त 2028 तक का समय दिया गया है तथा पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराने का निर्देश है। अतः 2028 से पूर्व मात्र TET उत्तीर्ण न होने के आधार पर पदोन्नति से रोकना संविधान के अनुच्छेद 14 (समानता का अधिकार) एवं अनुच्छेद 16 (अवसर की समानता) का उल्लंघन है। जिस प्रकार केंद्रीय स्तर पर CBSE द्वारा CTET का आयोजन किया जाता है, उसी तर्ज पर राज्य में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) के माध्यम से नियमित TET परीक्षा आयोजित की जाए, ताकि शिक्षकों को पर्याप्त अवसर प्राप्त हो सकें।
फेडरेशन के जिला सचिव गणेश्वर नायक ने शासन से आग्रह किया है कि सेवारत शिक्षकों के भविष्य एवं गरिमा को दृष्टिगत रखते हुए त्वरित संज्ञान लेकर न्यायोचित निर्णय लिया जाए।
उ
उपरोक्त ज्ञापन सौंपने जिला अध्यक्ष देवराज खूंटे ,जिला सचिव गणेश्वर नायक, जिला कोषाध्यक्ष एस एस जॉन,जिला संरक्षक सामूराम मौर्य, ब्लॉक अध्यक्ष जगदलपुर अधिन शोरी, ब्लॉक अध्यक्ष बास्तानार कृष्णलाल गांधरला ,ओंकार कंवर ,नवीन देवांगन, पदम नाथ कश्यप, परमानंद बघेल, सुभाष नेताम महिला प्रकोष्ठ में पुष्पा मानिकपुरी, सुमन बघेल, चन्द्रिका शोरी,हितेश्वरी देवांगन प्रीतिबाला जीराम वीणा गुप्ता अलका साहू , अन्नपूर्णा वासम एवं अत्यधिक संख्या में पदाधिकारी एवं शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित हुए।

Subscribe to my channel