मध्यप्रदेशराज्य
Madhya Pradesh News रीवा शहर में सिलसिलेवार हुई लूट की सूचना मिलते ही रीवा पुलिस ने लूट की घटनाओं का किया खुलासा, सभी बदमाश पुलिस की अभिरक्षा में।

रिपोर्टर प्रदीप कुमार मिश्र त्योंथर रीवा मध्यप्रदेश
रीवा पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह के निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक शिवाली चतुर्वेदी के नेतृत्व में टीम गठित की गई जिसके द्वारा रीवा शहर में पिछले कुछ समय से लगातार मारपीट कर लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले 03 नफर आरोपियों को अभिरक्षा में लिया गया और आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मशरूका बरामद किया गया। साथ ही घटना में प्रयुक्त बुलेट बाईक, पल्सर 220 सीसी बाईक, डंडा एवं राड एवं लूटी गई राशि एवं अन्य दस्तावेज भी बरामद किेये गये है। विगत कुछ दिनों से करहिया रोड नीम चौरहा रोड एवं शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कुछ अज्ञात बदमाशों द्वारा लोगों से मारपीट कर उनके कब्जे से राशि मोबाईल फोन एवं उनके महत्वपूर्ण दस्ताबेज लेकर फरार हो जाते थे जिसे आम जन में भय का माहौल व्याप्त था। पुलिस अधी०महोदय ने उक्त घटनाओं को गंभीरता से लेते हुये अति० पुलिस अधी० एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय को तत्काल अरोपियों के गिरफतारी हेतु निर्देश दिये गये थे। दिनांक- 27-28/05/2023 की रात्रि में अमहिया बिछिया कोतवाली क्षेत्र में 03 विभिन्न लूट की घटनाओ को अंजाम देकर 03 व्यक्तियों को घायल कर उनके पास से नगदी एवं सामग्री लेकर फरार हो गये थे जिस पर अति० पुलिस अधी० श्री अनिल सोनकर के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधी० श्रीमती शिवाली चतुर्वेदी के नेतृत्व में शहर भर के संदेहियों के यहॉं तत्काल दबिश देते हुये संदेहियों को अभिरक्षा में लेकर कडी पूछताछ की गई जिसमें आरोपी अनुज द्विवेदी पिता स्वर्गीय अर्जुन द्विवेदी उम्र- 20 साल नि० पोखरी टोला थाना समान, विपिन उर्फ बिज्जू सेन पिता जगजीवन प्रसाद सेन उम्र- 26 साल नि० पोखरी टोला समान जिला रीवा, आजाद कुशवाहा पिता शोभनाथ कुशवाहा उम्र- 18 साल नि० ललपा तालाब के पास थाना अमहिया जिला- रीवा ने अब तक शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लूट की 08 घटना कारित करना स्वीकार किया है।
आरोपियों द्वारा कारित की गई घटनाओं का विवरण-
दिनांक- 30/03/2023 को फरियादी अजीत तिवारी पिता रामश्रय तिवारी के साथ रात 03 बजे रेल्वे ओवर ब्रिज के पास के पास कारित लूट की घटना पर थाना चोरहटा में अप० क्र०- 262/2023 धारा- 392 ताहि० का अपराध पंजीबद्ध।
दिनांक- 08/04/2023 को शाम करीब 8;30 बजे फरियादी अनिल चौरसिया पिता केश कुमार चौरसिया के साथ लोही ओवर ब्रिज के पास कारित लूट की घटना पर थाना कोतवाली में अप० क्र०- 229/2023 धारा- 356,379 ताहि० का अपराध पंजीबद्ध।
दिनांक- 19/05/2023 को फरियादी महेश बरकडे पिता विजय बरकडे लाईन परिचालक रीवा के साथ करहिया सैनिक स्कूल कर्मचारियों के कालोनी के पास कारित लूट की घटना पर थाना सि०लाईन में अप० क्र०- 284/2023 धारा- 394 ताहि० का अपराध पंजीबद्ध।
दिनांक- 19/05/2023 को फरियादी शिवम सिह पिता दयाराम नि० अमवा थाना चोरहटा के साथ करहिया रोड में निर्मित नये घाट के पास कारित मारपीट की घटना जिस पर थाना सि०लाईन में अप क्र०- 283/2023 धारा- 341,294,323,506 ताहि० का अपराध पंजीबद्ध।
दिनांक- 19/05/2023 को फरियादी धर्मेन्द्र सिह पिता इन्द्रपाल सिह नि० जुडवनिया के साथ करहिया मंडी से बोदाबाग जाने वाली रोड के पुल के पास जिस पर थाना वि०वि० में अप क्र०- 196/2023 धारा- 394 ताहि० का अपराध पंजीबद्ध।
दिनांक- 27-28/05/2023 की दरम्यानी रात को करीब 00-15 बजे फरियादी सुरेन्द्र कुमार मिश्रा पिता अवधलाल मिश्रा नि० मडवा थाना गो०गढ के साथ ग्राम छोटी जोरी तालाब के पास के पास कारित लूट की घटना पर थाना कोतवाली में अप० क्र०- 375/2023 धारा- 394 ता०हि० का अपराध पंजीबद्ध।
दिनांक- 27-28/05/2023 की रात करीबन 12:30 बजे फरियादी संजीव कुमार द्विवेदी पिता रावेन्द्र प्रसाद द्विवेदी के साथ विद्ुत ताप गेट सिलपरा के पास कारित लूट की घटना पर थाना बिछिया में अप० क्र०- 150/2023 धारा- 394 ता०हि० का अपराध पंजीबद्ध।
दिनांक- 28/05/2023 के सुबह करीबन 5:15 बजे फरियादी जय प्रकाश द्विवेदी पिता मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी के साथ पी०के० स्कूल के पास ओवर ब्रिज की साईड रोड पर कारित लूट की घटना पर थाना अमहिया में अप० क्र०- 203/2023 धारा- 394 ता०हि० का अपराध पंजीबद्ध।
गिरफतार आरोपी- 01- अनुज द्विवेदी पिता स्वर्गीय अर्जुन द्विवेदी उम्र- 20 साल नि० पोखरी टोला थाना समान।
02- विपिन उर्फ बिज्जू सेन पिता जगजीवन प्रसाद सेन उम्र- 26 साल नि० पोखरी टोला समान जिला रीवा।
03- आजाद कुशवाहा पिता शोभनाथ कुशवाहा उम्र- 18 साल नि० ललपा तालाब के पास थाना अमहिया जिला- रीवा।
महत्वपूर्ण भूमिका– थाना प्रभारी सि०लाईन निरी० हिेतेन्द्र नाथ शर्मा, थाना प्रभारी बिछिया निरी० प्रियंका पाठक, थाना प्रभारी वि०वि० निरी० विद्या वारिध तिवारी, थाना प्रभारी चोरहटा निरी० अवनीश पाण्डेय, थाना प्रभारी अमहिया उनि अरविन्द सिंह राठौर, उनि मृगेन्द्र सिंह, उनि शैल यादव,उनि विजय सिह परिहार, उनि सौरभ सोनी, सउनि प्रेमशंकर द्विवेदी, सउनि राजेन्द्र द्विवेदी, प्रआर हफीजुर्ररहमान, प्रआर मकरध्वज तिवारी, प्रआर आनंद शेखर, प्रआर महेन्द्र पाठक, आर पियूष मिश्रा, आर विक्रम वर्मा, आर अनूप वर्मा,आर विवेक, आर शरद सिह,आर सुफल द्विवेदी, आर रामदास, सी०सी०टी०व्ही० एक्सपर्ट योगेश सिह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


Subscribe to my channel