मध्यप्रदेशसहायता

झाबुआ,मध्यप्रदेश एडिप योजना अन्तर्गत निःशुल्क कृत्रिम अंग/सहायक उपकरणों के वितरण हेतु जिला स्तर पर 14 जनवरी को वृहद उपकरण वितरण शिविर का आयोजन

रिपोर्टर संतोष बसोड झाबुआ,मध्यप्रदेश

झाबुआ 9 जनवरी, 2023। कलेक्टर जिला झाबुआ के आदेशानुसार भारत सरकार, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की ‘‘एडिप’’ योजना अन्तर्गत एलिम्को उज्जैन द्वारा निःशुल्क कृत्रिम अंग/सहायक उपकरणों के वितरण हेतु जिला स्तर पर वृहद उपकरण वितरण शिविर का आयोजन 14 जनवरी 2023 को पाॅलिटेक्निक काॅलेज झाबुआ में प्रातः 11 बजे से आयोजित किया जायेगा। उप संचालक सामाजिक न्याय विभाग श्री दिनेश वर्मा ने बताया कि इस संबंध में सम्पुर्ण कार्यवाही पूर्ण हो चुकी है।
एडिप योजना के लाभार्थी (दिव्यांगजन) की सूची सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी को उपलब्ध कराई गई है। सूची में यदि कोई दिव्यांग निकाय क्षेत्र का ना होकर अन्य निकाय का होता है तो भी संबंधित जनपद पंचायत द्वारा अन्य जनपद पंचायत से समन्वय कर संबंधित दिव्यांग को सूचित किया जाये। जिला स्तर पर आयोजित होने वाले इस शिविर के आयोजन के लिए अधिकारीयों/कर्मचारियों को दायित्व सौंपे गये है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button