महाराष्ट्रराज्य

Maharashtra News 24 घंटे में 11 मोबाइल चोरी, रेलवे पुलिस ने एक घंटे के भीतर सात चोरों को किया गिरफ्तार

रिपोर्टर मोहम्मद गुलजार अली ठाणे महाराष्ट्र

कल्याण स्टेशन – कल रेल यात्रियों के मोबाइल फोन चोरी के प्रकार विक्सित हुआ है 24 घंटे में 11 मोबाइल फोन चोरी हुए घटना कल्याण और शहाड रेलवे स्टेशन पर हुई। छुट्टियां खत्म हो रही है। लोग अपने घर वापस आ रहे। इसी का फायदा उठाया चोरों ने कल कल्याण रेलवे पुलिस ने 24 घंटे के अंदर सात चोरों को गिरफ्तार किया। इन सात आरोपियों के पास से 11 मोबाइल फोन कब्जा कर लिया गया है। कल दिन में कल्याण रेलवे स्टेशन पर भीड़ का लाभ देखकर चोरों ने हाथ साफ कर लिया। 10 रेल यात्रीयो के मोबाइल चोरी की घटना घटी। तो शहाड रेलवे स्टेशन में एक यात्री का मोबाइल फोन कल चोरी हो गया था। कंप्लेंट लिखाने आऐ शक्स की कंप्लेंट सुनते ही कल्याण रेलवे थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मुकेश धागे द्वारा जांच शुरू की गई। पुलिस के चंद घंटों के भीतर टीम ने सात मोबाइल चोरों को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार चोरों के पास से 11 मोबाइल फोन जब्त किए गए। पुलिस अधिकारी प्रमोद देशमुख की टीम ने चोरों को रंगे हाथ दबोचा। गिरफ्तार गुणेगारो के नाम विशाल काकड़े, अहमद शेख, हसन अंसारी, सरजील अंसारी, सचिन गवली, मंगल शेख, संदीप भाटकर ऐसा गिरफ्तार आरोपी हैं। ये पेशावर चोर हैं और उनके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हो चुके हैं थाने में। अब इस घटना के आगे कल्याण रेलवे पुलिस द्वारा कड़ी जांच की जा रही है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button